Chhattisgarh election results 2018: 15 सीटों पर सिमटी BJP

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Election Result ) विधानसभा के लिए 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान कराया गया. विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में कांग्रेस ने बढ़त बनाने का जो सिलसिला शुरू किया वो अंत तक जारी रहा और 15 साल बाद बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर लिया.

Advertisement
Chhattisgarh Polls Results रुझानों में कांग्रेस को बहुमत Chhattisgarh Polls Results रुझानों में कांग्रेस को बहुमत

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली/रायपुर,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST

छत्तीसगढ़ की सियासत में मंगलवार का दिन कांग्रेस के लिए मंगलमय साबित हुआ. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Election Result ) विधानसभा के लिए 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान कराया गया, जिसके नतीजे कांग्रेस के पक्ष में गया.

कांग्रेस ने 90 में से 89 सीटों पर घोषित परिणाम के आधार पर 67 सीटों पर जीत हासिल कर लिया है, जबकि एक सीट पर उसकी बढ़त बनी हुई है. वहीं पिछले 15 साल से सत्ता पर काबिज रही बीजेपी को इस बार महज 15 सीटे मिली. वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के खाते में 5 और बहुजन समाज पार्टी के खाते में 2 सीटें आई हैं.

Advertisement

में वोट शेयर के आधार पर कांग्रेस को 43 फीसदी मत मिले जबकि बीजेपी के पक्ष में 33 फीसदी वोट आए.

अंबिकापुर से कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है. टीएस बाबा ने बीजेपी के प्रत्याशी अनुराग सिंह देव को 39,624 मतों के बड़े अंतर से हराते हुए जीत हासिल कर ली है. वह पिछली बार भी यहीं से विजयी रहे थे.

राज्यपाल ने स्वीकार किया रमन सिंह का इस्तीफा

15 साल तक सत्ता में रहे मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपनी पार्टी की हार को देखते हुए इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव मेरे नेतृत्व में लड़ा गया था और अब इस हार के लिए अपनी जिम्मेदारी लेता हूं. लोगों के हित के लिए हम काम करते रहेंगे. वहीं, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रमन सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

Advertisement

राजनांदगांव से कांग्रेस के प्रत्याशी करुणा शुक्ला से पीछे चलने के बाद फिर से बढ़त बनाई और करीब 17 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल कर लिया. करुणा अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी हैं. रमन को 80,589 और करुणा 63,656  वोट मिले. अजित जोगी की बहु ऋचा जोगी अकलतारा से बीजेपी के उम्मीदवार सौरभ सिंह से हार गईं हैं.

ताजा रुझान/परिणाम

चुनाव परिणाम के लिए यहां भी क्लिक करें

इसे भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 12 नवंबर को नक्सल प्रभावित 18 विधानसभा सीटों पर और दूसरे चरण में  20 नवंबर को 72 सीटों पर वोटिंग हुई. इसमें 90 विधानसभा सीटों पर 76.3 फीसदी मतदान हुए थे.

इसे भी पढ़ें-

बता दें कि बीजेपी के रमन सिंह लगातार 3 बार से यहां मुख्यमंत्री हैं. 2013 के चुनाव में बीजेपी को 49 सीटें मिली थीं, वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को 41 सीटों से संतोष करना पड़ा था. हालांकि दोनों पार्टियों के बीच 1 फीसदी से कम वोट शेयर का अंतर था.

To get latest update about Chhattisgarh elections SMS CG to 52424 from your mobile. Standard  SMS Charges Applicable.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement