क्या सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन से बांझपन का है खतरा ? AIIMS डॉक्टर ने बताया सच

भारत में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में वृद्धि हो रही है, लेकिन HPV वैक्सीन से 95% तक बचाव संभव है. केंद्र सरकार 14 साल की लड़कियों को यह टीका निशुल्क प्रदान करती है. हालांकि, वैक्सीन को लेकर बांझपन जैसे मिथक प्रचलित हैं.

Advertisement
सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हालांकि यह एक ऐसा कैंसर है जिससे 95 फीसदी तक बचाव संभव है. सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन लगती है. भारत में यह टीका 14 साल की लड़कियों को निशुल्क लगाया जाता है. लेकिन फिर भी वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कई तरह की गलतफहमियां हैं. सबसे आम मिथक यह है कि इस वैक्सीन के लगने से भविष्य में बांझपन का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन क्या वाकई में ऐसा है?

Advertisement

वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में मौजूद इस मिथक के बारे में हमने नई दिल्ली AIIMS के ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीलांचली सिंह से बातचीत की है. 

डॉ नीलांचली बताती हैं कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से 95 फीसदी तक बचाव करती है. कई देशों में तो इस वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर के मामलों को काफी हद तक कम करने में मदद मिली है. डॉ सिंह ने कहा कि HPV वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. अब तक हुए वैज्ञानिक अध्ययनों में ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि इसके लगने से महिलाओं या लड़कियों में बांझपन का कोई भी खतरा है.

बांझपन से जोड़ना केवल अफवाह

डॉ सिंह कहती हैं कि कोई भी वैक्सीन आने के बाद लोगों के मन में उसके साइड इफेक्ट्स को लेकर गलतफहमियां रहती हैं. लेकिन सभी वैक्सीन को काफी ट्रायल के बाद ही लोगों को लगाया जाता है. सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जो वैक्सीन भारत में लग रही है यह कई देशों में लगाई जाती है. वहां इससे कोई गंभीर दुष्प्रभाव सामने नहीं आए हैं. उपलब्ध वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि वैक्सीन का बांझपन से कोई संबंध नहीं है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सर्वाइकल कैंसर से 95% तक बचाव संभव, बस इस उम्र में लगवा लें यह वैक्सीन; AIIMS एक्सपर्ट ने बताया कब कराएं जांच

किस उम्र में वैक्सीन का सबसे ज्यादा फायदा

डॉ नीलांचली बताती हैं कि 9 से 14, 14 से 26 और यहां तक की 45 साल की उम्र तक इस वैक्सीन को लगवा सकते हैं. हालांकि 9 से 14 में सबसे अधिक फायदा होता है. इसी वजह से इसे कम उम्र की लड़कियों को लगाने की सलाह दी जाती है. हालांकि इसके बाद की उम्र में भी वैक्सीन फायदा करती है. डॉ. सिंह कहती हैं कि कुछ देशों में युवतियों में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में भी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में इसको जरूर लगवाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: HPV Test Kit: सर्वाइकल कैंसर की जांच हुई आसान! HPV टेस्ट किट हुई लॉन्च, जानें कैसे काम करेगी ये

समय पर जांच कराना भी बहुत जरूरी

HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी उपायों है, लेकिन इसके साथ नियमित स्क्रीनिंग भी उतनी ही जरूरी है.  वैक्सीन लगवाने के बाद भी महिलाओं को समय-समय पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार सर्वाइकल कैंसर की जांच करानी चाहिए. इससे समय रहते बीमारी का पता चल सकता है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »