खरबूजा खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

खरबूजा गर्मियों में लोगों का पसंदीदा फल होता है. यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ खरबूजा खाने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है. आज हम आपको ऐसे कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें खरबूजे के साथ खाने से बचना चाहिए.

Advertisement
खरबूजे के बाद इन चीजों का सेवन बिगाड़ सकता है सेहत (Photo- Pexels) खरबूजे के बाद इन चीजों का सेवन बिगाड़ सकता है सेहत (Photo- Pexels)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

गर्मियों में खरबूजा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है. यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है. खरबूजे में विटामिन C, विटामिन A, पोटैशियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ खरबूजा खाना आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है. गलत फूड कॉम्बिनेशन की वजह से पेट दर्द, गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं खरबूजे के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए.

Advertisement

दही
खरबूजे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जबकि दही को पचाने के लिए पेट में एसिड की जरूरत होती है. दोनों को साथ खाने से डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.  

दूध
दूध और खरबूजे को साथ खाने से कई लोगों को पेट फूलने या अपच की समस्या हो सकती है, क्योंकि दोनों को पचने में अलग-अलग समय लगता है.

मसालेदार खाना
बहुत ज्यादा मसालेदार खाने के साथ खरबूजा खाने से पेट में जलन और अपच हो सकती है, खासकर जिन लोगों का पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं.

हाई प्रोटीन फूड्स
मांस, अंडे या ज्यादा प्रोटीन वाली चीजों के साथ खरबूजा खाने से पेट में भारीपन और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है.

खट्टे फल
संतरा, नींबू या ग्रेपफ्रूट जैसे खट्टे फलों के साथ खरबूजा खाने से एसिडिटी और पेट खराब होने की परेशानी हो सकती है.

Advertisement

कोल्ड ड्रिंक्स
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स के साथ खरबूजा खाने से पेट में गैस बन सकती है और ब्लोटिंग महसूस हो सकती है.

खीरा
खीरा और खरबूजा एक ही फैमिली के होते हैं लेकिन इन्हें साथ खाने से कुछ लोगों को गैस और ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है.

तला-भुना खाना
तला-भुना और ज्यादा फैट वाला खाना खरबूजे के साथ खाने से डाइजेशन स्लो हो सकता है, जिससे पेट भारी और असहज महसूस हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement