पतंजलि के संस्थापक और योग गुरु बाबा रामदेव को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख का सामना करना पड़ा. इसके चलते, उन्हें और आचार्य बालकृष्ण को अखबारों में विज्ञापन देकर माफी तक मांगनी पड़ी.
इसी बीच, बाबा रामदेव का एक ऐसा वीडियो हो गया है जिसमें वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा करते दिख रहे हैं. इसे शेयर करने वालों की मानें तो बाबा रामदेव ने ये बयान हाल ही में दिया है.
वीडियो में बाबा रामदेव, राहुल गांधी की फिटनेस और योग के प्रति गांधी परिवार के भाव की प्रशंसा करते दिखते हैं. इसे शेयर करते हुए एक , “राहुल गाँधी कि मेहनत रंग ला रही है - बाबा रामदेव. गांधी परिवार की तारीफ बाबा रामदेव कर रहे हैं! ये ह्रदय परिवर्तन कैसे हुआ....? #LokSabhaElection2024.” ऐसे ही एक पोस्ट के देखा जा सकता है.
आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि वायरल वीडियो दो साल पुराना है और इसका वर्तमान में चल रहे चुनावों से कोई संबंध नहीं है.
कैसे पता लगाई सच्चाई?
वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर ये हमें सितंबर, 2022 की कई न्यूज रिपोर्ट्स और में मिला. उस वक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने इसे अपने आधिकारिक था, “बाबा रामदेव ने मारी पलटी.” इस वीडियो के एक हिस्से में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के कुछ दृश्य भी दिखाई देते हैं. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से कोई संबंध है.
इस जानकारी की मदद से सर्च करने पर हमें और की सितंबर 2022 की रिपोर्ट्स मिलीं, जिनमें इसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान का बाबा रामदेव का बयान बताया गया है.
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने भी उस समय इसे बाबा रामदेव पर तंज कसते हुए एक्स पर लिखा था, “लाला जी, सब ठीक है?? आपके पाप फिर भी नहीं धुलेंगे.” उस समय भी इस वीडियो को कुछ इसी तरह के कैप्शंस के साथ शेयर किया गया था.
साफ है, बाबा रामदेव के पुराने वीडियो को मौजूदा लोकसभा चुनावों के संदर्भ में शेयर करके भ्रम फैलाया जा रहा है.
विकास भदौरिया