'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कमबैक करने जा रहे शैलेश लोढ़ा? क्या है वायरल फोटो का सच

तारक मेहता शो ने सिर्फ लोगों को हंसाया नहीं है, बल्कि कई कलाकारों को लोकप्रियता भी दी है. तारक मेहता में तारक मेहता का रोल अदा करने वाले शैलेश लोढ़ा भी इनमें से एक हैं. शो के डायरेक्टर ने शैलेश लोढ़ा के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसके बाद शो में उनके वापस आने की चर्चा होने लगी है.

Advertisement
शैलेश लोढ़ा शैलेश लोढ़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 30 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

हर रोज टेलीविजन पर कई नए शोज लॉन्च होते हैं. इनमें से कई दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाते हैं. वहीं कुछ जल्द ही बंद हो जाते हैं. इन तमाम नये शोज के बीच 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है. इस शो ने सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन नहीं किया, बल्कि कई चेहरों को पॉपुलर भी बनाया है. अब शो के फैंस से एक नई अपडेट शेयर कर देते हैं. 'तारक मेहता' के डायरेक्टर ने शैलेश लोढ़ा के साथ फोटो शेयर की है. इसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि वो शो में वापस आने वाले हैं. 

Advertisement

क्या शो में होगा शैलेश लोढ़ा का कमबैक?
जैसा कि हमने ऊपर लिखा है कि तारक मेहता शो ने सिर्फ लोगों को हंसाया नहीं है, बल्कि कई कलाकारों को लोकप्रियता भी दी है. तारक मेहता में तारक मेहता का रोल अदा करने वाले शैलेश लोढ़ा भी इनमें से एक हैं. जब से शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ा है, दर्शक उनकी कमी को महसूस कर रहे हैं. वहीं अब एक बार फिर शैलेश लोढ़ा के कमबैक की उम्मीद जाग चुकी है. 

असल में 'तारक मेहता' के डायरेक्टर मालव राजदा ने शैलेश लोढ़ा संग एक तस्वीर शेयर की है. शैलेश लोढ़ा के साथ फोटो शेयर करते हुए  मालव राजदा लिखते हैं, 'वो इंसान जिसे मैंने शो में सबसे परेशान किया है ये कहकर, मेहता साहब को छोड़कर बाकी सबका पैकअप.' तारक मेहता के डायरेक्टर के साथ शैलेश लोढ़ा की तस्वीर हैप्पी मोमेंट को बयां कर रही है. फोटो देख कर पता चल रहा है कि शैलेश लोढ़ा ने भले ही शो छोड़ दिया, लेकिन उनकी डायरेक्टर के साथ अब भी बनती है.

Advertisement

उम्मीद में हैं फैंस 
मालव राजदा की तस्वीर में शैलेश लोढ़ा को देखने के बाद दर्शक हैप्पी और इमोशनल होते दिख रहे हैं. कमेंट में लोग कह रहे हैं कि हम आपको शो में बहुत मिस करते हैं. वहीं कई लोग उनसे शो में वापस आने की गुजारिश कर रहे हैं. कुछ लोगों ने डायरेक्टर के कैप्शन पर मजे लेते हुए लिखा, इसलिये उन्होंने शो छोड़ दिया. 

कुछ महीने पहले शैलेश लोढ़ा ने जब 'तारक मेहता' छोड़ने का ऐलान किया, तो उनके इस फैसले से हर कोई हैरान था. इसके बाद शैलेश लोढ़ा और शो के निर्माता असित मोदी के बीच अनबन की खबर भी आने लगी. अब देखते हैं कि मालव राजदा और शैलेश लोढ़ा की फोटो इस कहानी में कौन सा नया मोड़ लाती है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »