क्या प्रभास की आदिपुरुष में मेघनाद का रोल करेंगे सिद्धार्थ शुक्ला? एक्टर ने दिया जवाब

अब सिद्धार्थ मेघनाद के रोल में नजर आते हैं या नहीं, ये तो फिल्म की रिलीज के समय मालूम पड़ ही जाएगा. लेकिन इतना जरूर है कि सिद्धार्थ की कास्टिंग से फिल्म को फायदा ही होगा. क्योंकि हैंडमस हंक सिद्धार्थ की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. 

Advertisement
सिद्धार्थ शुक्ला सिद्धार्थ शुक्ला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2021,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST

पिछले दिनों खबर आई थी कि सिद्धार्थ शुक्ला के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. वे प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में मेघनाद का रोल अदा करेंगे. इस खबर में कितनी सच्चाई है उसे बताते हुए सिद्धार्थ ने रिएक्ट किया है. 

क्या आदिपुरुष में नजर आएंगे सिद्धार्थ?
फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा- मुझे अभी तक ऐसा कोई ऑफर नहीं मिला है. इसलिए मुझे बिल्कुल नहीं पता कि इस खबर में सच्चाई है भी या नहीं. मैं अपनी बात बताऊं तो मुझे इस बारे में अभी कुछ पता नहीं है. मालूम हो, तानाजी के डायरेक्टर ओम राउत एक बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं. इसमें प्रभास राम और सैफ अली खान रावण का रोल अदा करेंगे. सनी सिंह लक्ष्मण और कृति सेनन सीता बनी हैं. ये फिल्म रामायण से इंस्पायर है. इस मूवी को हिंदी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा.

Advertisement


 

अब सिद्धार्थ मेघनाद के रोल में नजर आते हैं या नहीं, ये तो फिल्म की रिलीज के समय मालूम पड़ ही जाएगा. लेकिन इतना जरूर है कि सिद्धार्थ की कास्टिंग से फिल्म को फायदा ही होगा. क्योंकि हैंडमस हंक सिद्धार्थ की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. 


 

सिद्धार्थ के फैंस इन दिनों काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि 29 मई से उनकी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल स्ट्रीम हो रही है. इसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. इसमें सिद्धार्थ के अपोजिट सोनिया राठी नजर आएंगी. प्यार और ब्रेकअप की कहानी के पिछले दो सीजन हिट गए थे. एक्टर बिग बॉस 13 से सुर्खियों में बने हुए हैं. सिद्धार्थ सीजन 13 के विनर भी हैं. सिद्धार्थ को बिग बॉस में काफी पसंद किया गया था. उनका स्वैग और गेम प्ले दर्शकों को भा गया था. शो में सिद्धार्थ की शहनाज संग दोस्ती बहुत पसंद की गई थी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »