'कैसी ये यारियां' फेम क्रिसैन बैरेटो लाइफ के हैप्पी फेज में चल रही हैं. क्रिसैन शादी के तीन साल बाद मां बनने वाली हैं.
डिलीवरी से पहले क्रिसैन के हसबैंड नाथन करमचंदानी और उनके दोस्तों ने अमेरिका में उनकी गोद भराई की.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेबी शावर की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो पिंक गाउन में खुशी से चहकती दिख रही हैं.
बेबी शावर पर क्रिसैन और उनके हसबैंड ने पिंक-ब्लू कलर का केक कट किया. इसके बाद वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं.
क्रिसैन के बेबी शावर पर टीवी एक्ट्रेस पवित्र पुनिया भी नजर आईं. एक्ट्रेस की सहेलियां उनके बेबी बंप पर Kiss करती दिखीं.
क्रिसैन और नाथन करमचंदानी ने अक्टूबर 2023 में कोर्ट मैरिज की थी. इसके बाद अप्रैल 2024 में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी.
क्रिसैन 'कैसी ये यारियां', 'एस ऑफ स्पेस 2', 'इश्कबाज', 'ससुराल सिमर का' और 'लाल इश्क' जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं. उनके हसबैंड यूके बेस्ड इलेक्ट्रिकल तकनीशियन हैं.
शादी के बाद क्रिसैन इंडिया छोड़ पति के साथ यूके शिफ्ट हो गईं और अपने पहले बच्चे के वेलकम की तैयारी कर रही हैं.
All Photos: Instagram @krissannb