Advertisement

टीवी

'तारक मेहता' शो में जबरन पहनाई रिवीलिंग ड्रेस, सेट पर हुई बेइज्जती, रो पड़ी एक्ट्रेस, छोड़ी TV इंडस्ट्री

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST
  • 1/12

एक्ट्रेस और इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर नेहल वडोलिया ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी. वो टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में भी काम कर चुकी हैं. 

 

(Photos: Instagram @nehal_nv8)

  • 2/12

नेहल से अब सुनो इंडिया के पॉडकास्ट में 'तारक मेहता..' शो में काम करने का एक्सपीरियंस पूछा गया. शो में काम करने के बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि उनका एक्सपीरियंस काफी अच्छा था. 'तारक मेहता' शो करने के बाद ही उन्हें लीड रोल मिला था. 

 

(Photos: Instagram @nehal_nv8)

  • 3/12

नेहल बोलीं- लेकिन ये मैंने कभी नहीं बताया कि टीवी में जब आप एक या दो दिन के कैरेक्टर के शूट के लिए जाते हो तो आपको नीचा फील कराया जाता है. 

 

(Photos: Instagram @nehal_nv8)

Advertisement
  • 4/12

'एक-दो दिन वाले स्टार्स को ड्रेस भी घर से खुद लेकर जानी पड़ती है. मुझे बोला गया था कि ड्रेस लेकर आना. मैं जब ड्रेस पहनकर गई तो शो की लीड एक्ट्रेस ने मेरी ड्रेस देख ली थी. उनकी ड्रेस भी मेरी ड्रेस से मिलती-जुलती थी.'

 

(Photos: Instagram @nehal_nv8)

  • 5/12

'वो शो की लीड हीरोइन थीं इसलिए वो तो ड्रेस बदलती नहीं. फिर किसी ने आकर मुझसे कहा कि आप दूसरी ड्रेस पहन लो.' नेहल ने बताया कि उन्होंने मजबूरी में दूसरी ड्रेस पहनी, जिसमें वो कंफर्टेबल भी नहीं थीं.

(Photos: Instagram @nehal_nv8)

  • 6/12

नेहल आगे बोलीं- उस वक्त 'तारक मेहता' शो में मैंने जो ड्रेस पहनी थी उसमें मैं कंफर्टेबल नहीं थी, क्योंकि तब तक मैंने कोई भी बोल्ड प्रोजेक्ट नहीं किया था. 
 

(Photos: Instagram @nehal_nv8)

Advertisement
  • 7/12

'उस ड्रेस में मेरा क्लीवेज दिखाई दे रहा था. मैं अनकंफर्टेबल थी. मैंने उन्हें बोला था कि इसमें मेरा क्लीवेज दिखेगा..इसलिए मैं अनकंफर्टेबल हूं. मुझे ये ड्रेस नहीं पहननी है.' 

 

(Photos: Instagram @nehal_nv8)

  • 8/12

'लेकिन उस शख्स ने कहा- नहीं...तुम्हें दूसरी ड्रेस पहननी पड़ेगी मैडम ने बोला है. तुम्हारे बाल आगे करके एडजस्ट कर लेंगे. अब आप 'तारक मेहता' जैसे बड़े शो के सेट पर पहली बार गए हो, तो कैसे मना करोगे.'

(Photos: Instagram @nehal_nv8)

  • 9/12

नेहल आगे बोलीं- हम लोग दब जाते हैं. हमें नीचा फील कराया जाता है. कभी-कभी ऐसा भी बोला गया कि तुम 15-20 दिन वाले भाभी के रोल कर सकती हो, लेकिन तुम हीरोइन मटेरियल नहीं हो. 
 

(Photos: Instagram @nehal_nv8)

Advertisement
  • 10/12

'हमारे ही आसपास वाले लोग हमें डाउन फील कराते हैं. लेकिन वेब सीरीज में ऐसा कल्चर नहीं है. ये बताते हुए नेहल इमोशनल हो गईं. उनकी आंखों में आंसू आ गए.' 

 

(Photos: Instagram @nehal_nv8)

  • 11/12

बता दें कि नेहल ने अब टीवी इंडस्ट्री छोड़ दी है. वो इंटीमेसी कॉर्डिनेटर बन गई हैं. टीवी इंडस्ट्री छोड़ने पर वो बोलीं- मैंने आखिरी टीवी सीरियल 'तारक मेहता' शो किया था. उसके बाद मुझे 'गंदी बात' शो मिला. उसके बाद से मैंने टीवी सीरियल्स नहीं किए. वेब सीरीज आने के बाद अब टीवी में सिंगल डिजिट में पैसे मिलते हैं. 

(Photos: Instagram @nehal_nv8)

  • 12/12

नेहल ने आगे बताया कि वो पिछले 4 सालों से काम नहीं कर रही हैं. ये बताते हुए एक्ट्रेस इमोशनल हो गईं. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. 

 

(Photos: Instagram @nehal_nv8) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement