'भाभीजी घर पर हैं' फेम एक्टर आसिफ शेख फैंस के दिलों पर राज करते हैं. उन्हें शो में अपने किरदार विभूति नारायण मिश्रा से घर-घर में पहचान मिली. उनकी एक्टिंग के लोग मुरीद हैं.
पर्सनल लाइफ में भी आसिफ शेख एक बेहतरीन पति, पिता, बेटे और दामाद हैं. एक्टर ने अब अपनी मैरिड और लव लाइफ पर बात की है.
दरअसल, आसिफ शेख की शादी साल 1989 में लेडीलव जेबा से हुई थी. सालों बाद भी दोनों का रिश्ता अटूट है और उनके बीच बेशुमार प्यार है.
हॉटरफ्लाई संग बातचीत में आसिफ ने बताया कि जब वो मुंबई आए थे, तो पत्नी जेबा के घर किराए पर रहते थे. हालांकि, दोनों की ज्यादा बातचीत नहीं होती थी. जेबा ने बताया कि वो शुरुआत में आसिफ को भाई कहती थीं.
आसिफ संग उनका रिश्ता उनकी मां ने किया था, क्योंकि उनकी मां और दादी को आसिफ पसंद थे.
आसिफ ने कहा कि वो नमाज पढ़ते थे. काफी डीसेंट थे इसलिए पत्नी जेबा की दादी और मां उन्हें पसंद करती थीं. वो कहती थीं लड़का बहुत अच्छा है.
आसिफ ने आगे बताया कि ढाई साल बाद उन्होंने जेबा का घर छोड़ दिया था, लेकिन वो उनकी मां के कॉन्टैक्ट में रहे. दोनों के परिवार उनके रिश्ते से सहमत थे और उन्होंने उनका रिश्ता तय कर दिया था.
हालांकि, जेबा ने कहा कि उनके दोस्त एक एक्टर संग उनकी शादी को लेकर चिंता में थे, लेकिन आसिफ ने सभी का दिल जीत लिया था. फिर दोनों की सगाई हुई और उसके बाद शादी करके वो हमेशा के लिए दो से एक हो गए.
आसिफ ने बताया कि शादी से पहले उनकी जेबा संग काफी लड़ाइयां होती थीं. वो गुस्से में बैग पैक करके चले जाते थे, लेकिन फिर खुद ही लौट आते थे. आसिफ ने ये भी कहा कि अब चाहें जिसकी भी गलती हो सॉरी वही बोलते हैं.
उन्होंने अपनी पत्नी के भाई को भी याद किया, जिनका 2 साल पहले निधन हो चुका है. आसिफ ने बताया कि वो उन्हें हमेशा सलाह देते थे कि शादी में कभी अपने रिश्ते में ईगो मत रखना. इससे रिश्ता बिगड़ता है.
आसिफ ने बताया कि शादी के वक्त वो स्ट्रगल कर रहे थे, तब उनकी पत्नी ने भी उनके साथ स्ट्रगल किया. जब काम नहीं होता था तो वो काफी निराश हो जाते थे. मुश्किल वक्त में जेबा ने उनका साथ दिया. आसिफ और जेबा की शादी को 37 साल हो चुके हैं. दोनों दो बच्चों के पेरेंट हैं. उनका रिश्ता सालों बाद भी अटूट है.
(All Photos: Instagram @iaasifsheikhofficial)