Advertisement

टीवी

कौन हैं विभूति नारायण की असली पत्नी? जीती हैं आलीशान लाइफ, लाइमलाइट से बनाई दूरी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST
  • 1/8

आसिफ शेख एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं, जिन्हें परिचय की जरुरत नहीं है. उन्होंने बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक कई यादगार रोल किए हैं. 
 

  • 2/8

इन दिनों उन्हें 'भाभी जी घर पर हैं' शो में विभूति नारायण के रोल में देखा जा रहा है. वो 11 साल से शो में विभूति नारायण के रोल में फैन्स का दिल जीत चुके हैं. 
 

  • 3/8

शो में वो एक शादीशुदा फ्लर्टी शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी पड़ोसन पर लट्टू रहता है. पर क्या आप एक्टर की रियल लाइफ वाइफ से मिले हैं. 
 

Advertisement
  • 4/8

1989 में आसिफ शेख ने जेबा शेख से शादी रचाई थी. जेबा, आसिफ के मकानमालिक की बेटी थीं. 
 

  • 5/8

जेबा की मां को आसिफ बहुत पसंद थे, जिस वजह से उन्होंने अपनी बेटी को एक्टर से शादी के लिए राजी किया. 

  • 6/8

जब आसिफ की शादी हुई उस वक्त वो अपने स्ट्रलिंग फेज में थे. जेबा ने अपने हसबैंड का हर मुश्किल वक्त में साथ दिया. 

Advertisement
  • 7/8

शादी के बाद आसिफ और जेबा दो बच्चों के पेरेंट भी बने. एक ओर जहां आसिफ एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का बड़ा नाम बन चुके हैं. वहीं उनकी पत्नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं. 
 

  • 8/8

स्टार की वाइफ होने के बावजूद जेबा किसी इवेंट या पार्टी में नजर नहीं आती हैं. वो परिवार के साथ प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करती हैं. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement