Advertisement

मनोरंजन

तैमूर पापा से सीख रहे हैं ये खेल, करीना का खुलासा

हंसा कोरंगा
  • 15 मई 2018,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST
  • 1/6

तैमूर अली खान यानी हमारे छोटे नवाब किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं.  आजकल वे अपने पापा सैफ अली खान से क्रिकेट खेलना सीख रहे हैं.

  • 2/6

एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया कि एक तरफ जहां तैमूर अपना ज्यादा वक्त उनके दुलार और देख-रेख में बिताते हैं तो वहीं दूसरी तरफ आजकल वो अपने पिता से क्रिकेट खेलना भी सीख रहे हैं.

  • 3/6

इससे पहले कि तैमूर चीजों को लेकर अपनी पसंद खुद निर्धारित करें पापा सैफ उन्हें क्रिकेट से परिचित करा देना चाहते हैं.

Advertisement
  • 4/6

सैफ के पिता और तैमूर के दादा जी नवाब पटौदी अली खान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे और एक शानदार खिलाड़ी भी थे.

  • 5/6


इसके अलावा हाल ही में सोनम की शादी में तैमूर की अपीयरेंस चर्चा का विषय बनी रही.  वो करीना और सैफ के साथ समारोह में पहुंचे थे.

  • 6/6

इस दौरान उन्होंने अपने पापा की तरह हल्के गुलाबी रंग का पायजामा कुर्ता पहन रखा था, जिसमें वो बहुत प्यारे लग रहे थे.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement