टीवी एक्टर रोहन मेहरा को अब तक एक चॉकलेटी लुक की वजह से पहचाना जाता रहा है. लेकिन उनका ये लुक पूरी तरह से बदल गया है.
रोहन ने जिम में घंटो वर्कआउट करके बेहतरीन बॉडी बना ली है. लेकिन इस ट्रांसफॉर्मेशन की खास वजह है. स्पॉटबाय की खबर के मुताबिक रोहन जल्द रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाले हैं.
नए शो में एंट्री के लिए ही रोहन ने अपने लुक में पूरा बदलाव कर दिया है. इस शो की शूटिंग जल्द अर्जेंटीना में होगी.
रोहन को टीवी पर पहचान ये रिश्ता क्या कहलाता है के शो से हुई थी.
वैसे रोहन अपनी ऑन स्क्रीन मां हिना खान के नक्शे कदम पर चलते नजर आ रहे हैं. हिना खान भी खतरों के खिलाड़ी में एंट्री कर चुकी हैं.
पर्सनल लाइफ में भी रोहन हिना खान के अच्छे दोस्त हैं. बिग बॉस में हिना खान के रहने के दौरान रोहन उनसे मिलने बिगबॉस के घर भी गए थे.
देखना ये होगा कि रियलटी शो रोहन के करियर में कितना कारगर साबित होता है.
PHOTO: इंस्टाग्राम