Advertisement

मनोरंजन

ये हैं राजपाल यादव के दामाद, शादी में नहीं दिखे बी-टाउन सेलेब्स

aajtak.in
  • 29 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST
  • 1/7

बॉलीवुड के काॅमेडी एक्टर राजपाल यादव की बड़ी बेटी ज्योति की शादी 19 नवंबर को यूपी के इटावा में हुई. राजपाल की बेटी ज्योति उनकी पहली पत्नी करुणा की बेटी हैं. बता दें कि ज्योति के जन्म के वक्त उनकी मां करुणा का निधन हो गया था. ज्योति की शादी इटावा के संदीप यादव से हुई है. वह इटावा के रहने वाले हैं और बैंक में नौकरी करते हैं.

  • 2/7

राजपाल यादव की बेटी की शादी के मौके पर बी टाउन का कोई भी सेलिब्रेटी नजर नहीं आया. घर-परिवार के अलावा इस शादी में नेता अमर सिंह शामिल हुए.

  • 3/7

मां के निधन के बाद 15 सालों तक ज्योति गांव में ही अपने चाचा के पास रही. पिछले पांच सालों से वो राजपाल यादव और उनकी फैमिली के साथ मुंबई में रह रही थीं.

Advertisement
  • 4/7

राजपाल यादव ने कनाडा में जन्मीं राधा से दूसरी शादी की है. दोनों की एक प्यारी सी बेटी हनी भी है. दोनों की शादी राजपाल के पैतृक गांव में हुई थी.

  • 5/7

राजपाल के दामाद संदीप यादव इटावा के रहने वाले हैं और आगरा स्थित एक सहकारी बैंक में कैशियर की जॉब कर रहे हैं. 

  • 6/7

राजपाल यादव का गांव कुंडरा है जो शाहजहांपुर जिले में आता है.  ज्योति और संदीप की शादी में राजपाल ने फिल्मी हस्तियों को इंवाइट नहीं किया था.

Advertisement
  • 7/7

इस शादी में उनके घरवाले और गांववाले ही नजर आए.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement