'हम तो भई जैसे हैं वैसे रहेंगे', इन लाइनों को टीवी के सुपरस्टार राम कपूर ने सच कर दिखाया है. सालों तक टीवी शोज में लीड हीरो के तौर पर छाने वाले राम कपूर रियलिटी शो में सिर्फ एक साइड कैरेक्टर बनकर रह गए हैं. ऐसा नहीं है कि उनमें शो लीड करने की काबिलियत नहीं है, लेकिन वो कुछ करना ही नहीं चाहते हैं. 'लॉक अप' में राम कपूर फिलहाल वेकेशन मोड में दिखाई दे रहे हैं.
'लॉक अप' में फीके पड़े राम कपूर
राम कपूर ने जब लॉक अप में एंट्री मारी थी, तो फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं. हर किसी को लगा था कि शो में वो अपने गेम और बोल्ड पर्सनैलिटी से गर्दा उड़ा देंगे. लेकिन अफसोस पहले हफ्ते में राम कपूर काफी फीके पड़ते दिखाई दिए. न उनमें गेम खेलने का जज्बा दिखा और न शो को लीड करने की इच्छा. वो सिर्फ बैकग्राउंड कैरेक्टर के तौर पर ही दिखाई दिए.
शो की होस्ट फराह खान ने जजमेंट डे पर राम कपूर को समझाने की कोशिश की. लेकिन राम ने फराह की बात सुनने से साफ इनकार कर दिया. फराह ने राम कपूर को समझाते हुए उनसे कहा- आपने जितने भी शो किए हैं, उन सभी में आपने लीड रोल प्ले किया है. लेकिन यहां आकर आप बैकग्राउंड एक्टर बन गए हैं.
राम ने फराह संग की बदतमीजी!
लेकिन फराह की बात को समझने के बजाए राम हंसने लगे. राम कपूर की इस हरकत से फराह भी हैरान दिखीं. उन्होंने एक्टर से कहा- ये फनी नहीं है. लेकिन राम बोले- मेरे लिए ये फनी है. मैं जैसा हूं, मैं वैसा ही हूं.
फराह ने राम को समझाने की कोशिश की कि वो उनकी भलाई के लिए कह रही हैं. अगर वो बात समझेंगे तो उन्हें ही गेम में मदद मिलेगी. लेकिन राम कपूर ने फराह की बात मानने से ही इनकार कर दिया. वो फराह से रूड अंदाज में बोले- तो निकाल दो मुझे. मैं बदलने वाला नहीं हूं. मैं जैसा हूं, वैसा ही हूं.
राम कपूर के बिहेवियर से फराह खान भी चौंक गईं. फराह खान संग बदतमीजी करने पर राम कपूर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया.
राम कपूर से निराश फैंस
राम कपूर शो में काफी सुस्ती में नजर आ रहे हैं. उनमें गेम को लेकर कोई जोश या जुनून अब तक देखने को नहीं मिला है. उन्हें इस अंदाज में देखकर फैंस भी निराश हो गए हैं. अब गेम में आगे जाकर राम कपूर अपने खेल को लेकर सीरियस होते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क