Advertisement

ओटीटी

गौरव खन्ना से तलाक के बाद दूसरी शादी करेंगी आकांक्षा चमोला? बोलीं- अपना घर लूंगी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST
  • 1/7

 टेलीविजन के सुपरस्टार गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला सुर्खियों में हैं. आकांक्षा लॉकअप 2 में अपने गेम प्लान को लेकर हेडलाइंस आ गई हैं.

  • 2/7

शो में एंट्री लेते वक्त उन्होंने खुलासा किया कि वो और गौरव तलाक ले रहे हैं. पिछले एक साल से कपल अलग रह रहा है.

  • 3/7

आकांक्षा के इस खुलासे ने हर किसी को शॉक कर दिया था. लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने तलाक के बाद वाली जिंदगी का जिक्र किया. 

Advertisement
  • 4/7

वो कहती हैं कि पामेला सेरेना से बात करते हुए अकांक्षा ने कहा- मैंने बहुत छोटी उम्र में शादी कर ली थी,  शादी के वक्त मैं 24 साल की थी. 
 

  • 5/7

आकांक्षा की बात पर पामेला ने कहा, तुम अभी भी जवान हो, किसी को ढूंढ लोगे. अकांक्षा कहती हैं कि मुझे फिर से शादी नहीं करनी. 
 

  • 6/7

एक्ट्रेस ने कहा कि लगता है मैं अब शादी के लिए नहीं बनी. लेकिन पहली बार अपनी जिंदगी में मैं अकेली रहने वाली हूं. मतलब न अपने मां-पापा के घर में न अपने पति के घर में.

Advertisement
  • 7/7

'मैं अपना अलग घर लेने वाली हूं. अब मैं जिंदगी अकेले ही जिऊंगी.' यानी गौरव से अलग होने के बाद आकांक्षा अकेले जीवन जीने वाली हैं.
 

Advertisement
Advertisement