बर्तनों में थूककर खाना ख‍िला रहा कुक, 5 महीनों बाद खुला राज, यूट्यूबर लखनीत के उड़े होश

यूट्यूबर लखनीत के घर पर बड़ा बवाल हुआ है. उनका कुक रंगे हाथों पकड़ा गया है. आरोप है वो खाने और किचन सिंक में थूकता था. पूरा परिवार इस हरकत से शॉक्ड है.

Advertisement
नीतू बिष्ट के कुक की घटिया हरकत (Photo: Instagram @iam_neetubisht_) नीतू बिष्ट के कुक की घटिया हरकत (Photo: Instagram @iam_neetubisht_)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

यूट्यूबर लखन अर्जुन और नीतू बिष्ट (लखनीत) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में चौंकाया है. उनके कुक ने इतनी घिनौनी हरकत की है. जिसे जानकर लखनीत की पूरी फैमिली के होश उड़ गए हैं. नीतू ने खुलासा किया कि उनका कुक खाने और किचन सिंक में थूकता था. ऐसा वो पिछले 5 महीने से कर रहा था. पूरा परिवार हैरान परेशान है. क्योंकि पिछले कई महीनों से नीतू को पेट की समस्या हो रही है. 

Advertisement

नीतू-लखन के कुक की घिनौनी हरकत
नीतू के मुताबिक, उन्हें मालूम पड़ा है कि उनका एक कुक खाने में और किचन की सिंक में थूकता है. गुटखा खाकर वो किचन की सिंक में अक्सर थूकता है. उसके छींटे खाने और वहां आसपास रखे बर्तनों में जाते थे. उन्होंने पहले इस बात पर भरोसा नहीं किया. फिर जब सीसीटीवी पर कुक को सिंक में थूकते हुए अपनी आंखों से देखा. वो नजारा देखकर वो हैरान हो गई थीं.

लखन ने बताया कि वो हेल्पर के साथ हुई कंट्रोवर्सी के वीडियोज नहीं बनाते हैं. लेकिन इस बार वो चुप नहीं बैठ सके. ये दूसरे लोगों की भी सेफ्टी का सवाल है. लखन ने यूजर्स से कहा कि हर किसी को अपने किचन में सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाहिए. उनका पूरा परिवार पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा है. 

Advertisement

नीतू की सास ने कुक की क्लास लगाते हुए कहा- तू खाना बनाते हुए थू-थू करता था. कितना थूक तेरा रोटियों और सब्जियों में जाता होगा. तू लोगों को बीमार कर रहा है. मेरे बच्चे बीमार हो रहे हैं कितने दिनों से. कोई ठीक ही नहीं हो रहा है. ना जाने ये कितने दिनों से हमें गंदा खाना खिला रहा है. बर्तनों में थूक रहा है. तुम्हारे घर पर कहां थूकते हैं? तुम बर्तनों में थूकते हो? 5 महीने से ये आदमी हमारे साथ धोखा कर रहा है. ऐसे आदमी को पुलिस में दे दो. ये कितना गलत आदमी है. हम पहले भगवान को भोग चढ़ाते हैं फिर खुद खाते हैं. ये तो भगवान को भी झूठा खिलवा रहा है. डांट के दौरान उनका कुक चुप खड़ा हुआ दिखा.

फिलहाल नीतू और उनकी पूरी फैमिली कुछ दिनों के लिए अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो गई है. नीतू का कहना है जब तक उनका मन ठीक नहीं हो जाता, वो वहां पर नहीं जाएंगी. सोशल मीडिया पर लखनीत का ये व्लॉग वायरल हो रहा है. फैंस भी कुक की घटिया हरकत को देखकर हैरान हो रहे हैं. लखनीत के घर पर हुई इस घटना से सबक लेते हुए यूजर्स ने भी किचन में सीसीटीवी लगाने की बात कही है. फैंस का कहना है शायद इसी वजह से नीतू को पिछले दिनों पेट का इश्यू हुआ है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement