मलयाली एक्टर ने 'जबरदस्ती' एक्ट्रेस को खिलाया बीफ, भड़के यूजर्स, बोले- ये गलत है

एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें शियास करीम, अनुमोल अनुकुट्टी से बीफ खाने को कहते नजर आ रहे हैं. दोनों एक वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि शियास एक्ट्रेस को जबरदस्ती बीफ खाने के लिए कह रहे हैं.

Advertisement
विवादों के घेरे में एक्टर शियास करीम (Photo: Instagram/@shiyaskareem) विवादों के घेरे में एक्टर शियास करीम (Photo: Instagram/@shiyaskareem)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST

मलयालम एक्टर और मॉडल शियास करीम विवादों के घेरे में हैं. 'बिग बॉस मलयालम' के सीजन 1 से घर-घर में मशहूर हुए शियास करीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके उन्हें एक्ट्रेस अनुमोल अनुकुट्टी के साथ देखा जा सकता है. शियास और अनुमोल अच्छे दोस्त हैं. अनुमोल, 'बिग बॉस मलयालम' सीजन 7 की विजेता रही हैं. हालांकि अब दोनों मुश्किल में फंस गए हैं.

Advertisement

दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें शियास करीम, अनुमोल अनुकुट्टी से बीफ खाने को कहते नजर आ रहे हैं. दोनों एक वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि शियास एक्ट्रेस को जबरदस्ती बीफ खाने के लिए कह रहे हैं. हालांकि अनुकुट्टी मना कर रही हैं और कह रही हैं कि वे डाइट पर हैं. तब शियास मजाक में उनसे पूछते हैं कि क्या वे बीजेपी की फॉलोअर हैं. यह वीडियो वायरल हो गया है और नेटिजन्स शियास करीम की खूब आलोचना कर रहे हैं.

कुछ यूजर्स ने यह भी बताया है कि अनुमोल अनुकुट्टी खुद बीफ खाती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे अपने दोस्तों को बीफ सर्व करती नजर आई थीं. एक यूजर ने ट्वीट किया, 'वही लड़की बीफ बना रही है और अपने मुस्लिम दोस्तों को सर्व कर रही है. आप उसकी इंस्टाग्राम स्टोरी चेक कर सकते हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'केरल में बीफ स्टेट स्पॉन्सर्ड है, इसलिए इतना आक्रोश करने की जरूरत नहीं. केरल के 70-80% हिंदू बिना कुछ सोचे-समझे बीफ खाते हैं. मुझे लगता है कि हमें केरल के हिंदुओं के बारे में कम चिंता करनी चाहिए.' एक और यूजर ने ट्वीट किया, 'अगर वह इस तरह जबरदस्ती कर रहे हैं और मजाक उड़ा रहे है, तो किसी को उसके खाने में पोर्क डाल देना चाहिए. जो चाहे वो खाए, ये उसका व्यक्तिगत चुनाव है. उसे किसी से जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए.'

Advertisement
वायरल वीडियो पर आया यूजर्स का रिएक्शन (Photo: Screengrab)
वायरल वीडियो पर आया यूजर्स का रिएक्शन (Photo: Screengrab)
वायरल वीडियो पर आया यूजर्स का रिएक्शन (Photo: Screengrab)

अनुमोल और शियास दोनों ने इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. यह पहली बार नहीं है जब शियास करीम गलत वजह से सुर्खियों में आए हैं. 2023 में उन्हें रेप और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था. कोची में शियास के जिम में ट्रेनर के रूप में काम करने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि 2021 से एक्टर ने शादी का वादा करके कई बार उनका यौन शोषण किया. गिरफ्तारी के बाद एक्टर को जमानत मिल गई थी. उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »