सोमवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में मंगलवार के दिन क्या हुआ फिल्म रैप में पढ़ें. आज बात करेंगे कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस के उस खूबसूरत घर की, जो एंटीक और विंटेज चीजों से सजा हुआ है और अपनी खास सजावट की वजह से चर्चा में है. वहीं दूसरी ओर, 'कयामत से कयामत तक' और 'जोश' जैसी फिल्में बनाने वाले आमिर खान के कजिन मंसूर खान ने बताया कि उन्होंने मुंबई की चकाचौंध छोड़कर कूनूर में सुकून भरी जिंदगी क्यों चुनी. मनोरंजन जगत की ऐसी ही बड़ी और दिलचस्प खबरों पर डालते हैं एक नजर.
कंगना रनौत ने पहली ही फिल्म में दिए थे इंटीमेट सीन्स, नाराज हुए माता-पिता, बोलीं- दिल टूट गया था
बॉलीवुड एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों और परिवार के रिएक्शन को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए. कंगना ने बताया कि जब उनके माता-पिता ने उनकी पहली फिल्म 'गैंगस्टर' देखी थी, तो उनका रिएक्शन वैसा नहीं था जैसा उन्होंने सोचा था. खासकर फिल्म के बोल्ड सीन्स को लेकर उनकी मां काफी परेशान हो गई थीं.
टॉयलेट में लगा 'सिंहासन', पेड़ काटकर बनाए डिजाइन, टेरेंस का एंटीक लैविश घर
टेरेंस लैविश लाइफ जीते हैं. उनका मुंबई में एक आलीशान घर है. फराह खान ने अब टेरेंस के करोड़ों के आशियाने का टूर कराया है.
बॉलीवुड को 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर', 'अकेले हम अकेले तुम' और 'जोश' जैसी यादगार फिल्में देने वाले फिल्म मेकर मंसूर खान पिछले 25 सालों से फिल्मों के डायरेक्शन से दूर हैं. हालांकि उन्होंने बहुत कम फिल्में बनाई हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा पर उनका प्रभाव आज भी कायम है.
कियारा आडणावी ने मदरहुड पर बात की है. एक्ट्रेस के मुताबिक, मदरहुड को लेकर लोगों का नजरिया हर पल बदलता है. पहले बच्चे की डिमांड होती है. बच्चा होने के बाद मां की अपीयरेंस पर कमेंट होते हैं. काम पर लौटने के सवाल होते हैं.
कौन है पाकिस्तान की लेडी डॉन 'पिंकी'? जिस पर बनेगी बायोपिक, सबा कमर निभाएंगी किरदार
पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है. मशहूर और टैलेंटेड एक्ट्रेस सबा कमर जल्द ही एक नए और अनोखे अवतार में नजर आने वाली हैं. चर्चा है कि सबा कमर पाकिस्तान की कुख्यात लेडी डॉन ड्रग डीलर अनमोल उर्फ 'पिंकी' की जिंदगी पर बनने जा रहे एक बायोपिक टेलीविजन ड्रामे में लीड रोल प्ले करेंगी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क