Allu Arjun की 'पुष्पा' रिलीज को तैयार, इवेंट में बोलीं रश्मिका- डायरेक्टर को किडनैप करना चाह‍िए

रश्मिका ने 'पुष्पा' डायरेक्टर सुकुमार को 'जीनियस' बताया. जब कहा गया कि वो लोगों के सामने क्यों नहीं आते? तो रश्मिका ने हंसते हुए कहा, 'हमें उन्हें किडनैप करने का प्लान बनाना चाहिए.' उन्होंने कहा कि वो 5 साल का ये सफर खत्म होने को लेकर थोड़ी उदास भी थीं, मगर फाइनली 'पुष्पा 2 आ रही है इसलिए वो एक्साइटेड भी हैं.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 29 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

'पुष्पा 2' की रिलीज को लेकर जनता की एक्साइटमेंट जोरों पर है. फिल्म की रिलीज में अब 5 दिन भी नहीं बचे और ऐसे में फिल्म की टीम प्रमोशन में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ना चाहती. 

'पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे और यहां एक शानदार इवेंट का हिस्सा बने. इस इवेंट में दोनों ने फिल्म से जुड़ी कुछ मजेदार बातें शेयर कीं. स्टेज पर पहले आईं रश्मिका ने 'पुष्पा' फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्मों में लगे 5 साल के सफर के बारे में बात की. 

Advertisement

रश्मिका ने अल्लू अर्जुन को बताया फैमिली
उन्होंने कहा, 'पहले दिन मुझे वो शॉट करना था, जिसमें मैं पेपर झटक रही थी दूध बेचते हुए. मुझे उस दिन अल्लू अर्जुन से मिलना था, मैं इतनी नर्वस थी कि मैं क्या रियेक्ट करूंगी, क्या बिहेव करूंगी. लेकिन आज जब मैं यहां खड़ी हूं तो आज वो मेरे लिए दूसरे घर की तरह बन चुके हैं, एक परिवार की तरह बन चुके हैं.' 

रश्मिका ने आगे कहा, 'जब भी मैं मुंबई में फिल्म शूट के लिए आ रही थी, तो सब मुझसे एक ही सवाल पूछते थे 'पुष्पा 2' कब आ रही है? अब मैं सबको दिल खोलकर बोल सकती हूं, ये 5 दिसंबर को थिएटर्स में आ रही है.' 

रश्मिका ने 'पुष्पा' डायरेक्टर सुकुमार को 'जीनियस' बताया. जब कहा गया कि वो लोगों के सामने क्यों नहीं आते? तो रश्मिका ने हंसते हुए कहा, 'हमें उन्हें किडनैप करने का प्लान बनाना चाहिए.' उन्होंने कहा कि वो 5 साल का ये सफर खत्म होने को लेकर थोड़ी उदास भी थीं, मगर फाइनली 'पुष्पा 2 आ रही है इसलिए वो एक्साइटेड भी हैं.  

Advertisement

अल्लू अर्जुन ने फैन्स से मराठी में की बात 
अल्लू अर्जुन ने स्टेज पर आते ही मराठी में अपने फैन्स से उनका हाल चाल पूछा. अर्जुन ने अपने क्रू और टेक्निकल टीम का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के वक्त 400-500 लोगों के साथ काम करना आसान नहीं था. 

फहाद फाजिल का शुक्रिया करते हुए अर्जुन ने कहा, 'वो खुद हीरो हैं, लेकिन सुकुमार (डायरेक्टर) के लिए वो आए और विलेन का रोल निभाया.' 

रश्मिका के बारे में बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा, 'पिछले 4 साल से मैं सिर्फ एक ही एक्ट्रेस के साथ काम कर रहा हूं- रश्मिका. वो एकदम परिवार जैसी हो गई हैं. इस फिल्म में उन्होंने जो कुछ किया है, उसके लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं. 

अर्जुन ने कहा कि वो और सुकुमार हमेशा शूट करते रहते थे लेकिन रश्मिका के शूट बीच-बीच में होते थे, तो वो जब भी आती थीं और चली जाती थीं तो उन्हें उनका जाना खलता था. क्योंकि उनकी एनर्जी इतनी पॉजिटिव है, और उस एनर्जी से पूरा सेट भर जाता है. हमें ऐसी ही एक्ट्रेसेज की जरूरत है. 

अल्लू अर्जुन ने कहा कि उनकी ये फिल्म वर्ल्डवाइड 12,500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है. ये सिर्फ ऑडियंस की वजह से ही हो पाया है कि लगातार 3 साल ये सबसे प्रतीक्षित इंडियन फिल्मों में से एक बनी रही. अर्जुन ने बताया कि रश्मिका ने उनसे एक दिन पहले 'पुष्पा 2' का शूट खत्म किया और रोने लगीं. वो समझाने लगे कि लाइफ आगे बढती रहती है, लेकिन जब उनका खुद का आखिरी दिन था तो वो भी एकदम चुप्पी लगाए बैठ गए थे.

Advertisement

हिंदी में फिल्म करना अल्लू अर्जुन के लिए थी बहुत बड़ी बात 
'पुष्पा' के म्यूजिक डायरेक्टर डीएसपी (देवी श्री प्रसाद) के साथ अपनी एक तस्वीर की कहानी बताते हुए अल्लू अर्जुन ने मजेदार बात शेयर की. उन्होंने कहा, 'ये (डीएसपी) मुझे कहते थे कि आप हिंदी फिल्मों में क्यों नहीं काम करते? मैंने उन्हें कहा कि पहले आप हिंदी में काम करो तब मैं करूंगा. पहले उन्होंने किया ('रेडी' फिल्म) और फिर मैंने उनके साथ 'पुष्पा' की जो हिंदी में बहुत बड़ी हिट रही. और इससे बड़ा कमल क्या होगा कि हम दोनों को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला.' 

'पुष्पा 1: द राइज' के लिए जहां अल्लू अर्जुन को 'बेस्ट एक्टर' कैटेगरी में, वहीं म्यूजिक कंपोजर डीएसपी (देवी श्री प्रसाद) को 'बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन' का नेशनल अवॉर्ड मिला था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »