Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

2 बच्चों के पिता हैं थलपति विजय, हुए इतने बड़े, शोबिज से दूर बेटी, क्या करता है बेटा?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST
  • 1/12

तमिल स्टार थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग शादी में खटपट चल रही है. कोर्ट में उनका तलाक केस चल रहा है. इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हैं. बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा. 
 

Photo: Social Media

  • 2/12

विजय के बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते हैं. एक्टर की तमिलनाडु विधानसभा में बड़ी जीत के साथ उनके बच्चे इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं. फैंस जानना चाहते हैं वो क्या करते हैं. 
 

Photo: Social Media

  • 3/12

विजय का बेटा जेसन 25 साल का है. उन्होंने पिता की तरह एक्टिंग करने की बजाय पर्दे के पीछ रहकर काम करने का फैसला किया. वो कैमरा के पीछे काम करते हैं.


Photo: Social Media

Advertisement
  • 4/12

जेसन ने लंदन से स्क्रीनराइटिंग की डिग्री ली है. उन्होंने टोरंटो फिल्म स्कूल से फिल्म प्रोडक्शन में डिप्लोमा कोर्स किया है. 
 

Photo: Social Media

  • 5/12

जेसन अपनी पहली फिल्म सिगमा के डायरेक्शन में बिजी हैं. ये एक्शन एडवेंचर मूवी है. इसमें संदीप किशन लीड रोल में हैं. लाइका प्रोडक्शन ये मूवी बना रहा है.
 

Photo: Social Media

  • 6/12

जेसन की ये मूवी 2026 में रिलीज होगी. जेसन को टेक्निकल नॉलेज और विजन के लिए सराहा जा रहा है. उनकी फिल्म का शूट तकरीबन पूरा हो चुका है. 
 

Photo: Instagram @jason.sanjay_official
 

Advertisement
  • 7/12

बचपन में जेसन ने अपने पिता के साथ स्क्रीन टाइम शेयर किया है. विजय की 2009 में आई फिल्म Vettaikaaran के हिट सॉन्ग Naan Adicha में वो दिखे थे. 
 

Photo: Instagram @jason.sanjay_official
 

  • 8/12

वहीं विजय की बेटी दिव्या अपने पिता और भाई की तरह शोबिज वर्ल्ड से दूर हैं. दिव्या 20 साल की हैं. वो प्राइवेट रहना पसंद करती हैं.
 

Photo: Social Media

  • 9/12

दिव्या ने स्कूल की पढ़ाई और स्पोर्ट्स पर ज्यादा फोकस किया है. वो बैडमिंटन में शानदार हैं. अपने स्कूल को उन्होंने कई रीजनल कॉम्पिटिशन में रिप्रेजेंट किया है.
 

Photo: Social Media

Advertisement
  • 10/12

पढ़ाई के लिए दिव्या के विदेश जाने की अटकलें हैं. अपने भाई की तरह दिव्या ने भी पिता विजय की फिल्म की कैमियो रोल किया था.
 

Photo: Social Media

  • 11/12

वो विजय की फिल्म थेरी में उनकी बेटी के रोल में दिखी थीं. दिव्या फिलहाल पढ़ाई और एथलेटिक्स गोल्स को पूरा करने पर फोकस कर रही हैं.
 

Photo: Social Media

  • 12/12

दोनों बच्चे सुपरस्टार पिता की लीगेसी का प्रेशर लिए बिना अपनी विशलिस्ट को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. वो अपने बलबूते कामयाबी हासिल करना चाहते हैं.
 

Photo: Social Media

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement