भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह एक तरफ IPL 2026 में अपने धांसू गेम से फैंस को इंप्रेस कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ वो अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं.
(Photos: Instagram @_arshdeep.singh__)
अर्शदीप को लेकर चर्चा है कि वो पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर को डेट कर रहे हैं.
(Photos: Instagram @_arshdeep.singh__)
अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन हर IPL मैच में क्रिकेटर को सपोर्ट करती नजर आती हैं. उन्होंने टीम के साथ भी स्पॉट किया जाता है.
(Photos: Instagram @_arshdeep.singh__)
रिलेशनशिप की चर्चाओं के बीच अब अर्शदीप और समरीन एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, वीडियो में दोनों एक दूजे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं.
(Photos: Instagram @_arshdeep.singh__)
अर्शदीप और समरीन कौर को हाथ थामे देख उनके रिश्ते को कंफर्म माना जा रहा है. फैंस दोनों को साथ देखकर खुश हैं और उन्हें परफेक्ट कपल बता रहे हैं. उनकी केमिस्ट्री भी फैंस का दिल जीत रही है.
(Photos: Instagram @samreenkaur__)
समरीन इस दौरान सलवार सूट में नजर आईं. ओपन हेयर और सटल में मेकअप में वो काफी स्टनिंग लगीं, जबकि अर्शदीप शॉर्ट्स और व्हाइट टी- शर्ट में देखे जा सकते हैं.
(Photos: Instagram @samreenkaur__)
समरीन कौर की बात करें तो वो पंजाबी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. मगर उनका जन्म और परवरिश जम्मू-कश्मीर में हुई.
(Photos: Instagram @samreenkaur__)
समरीन कपिल देव की बायोपिक '83' में भी नजर आ चुकी हैं. वो गुरु रंधावा और बादशाह जैसे सितारों संग भी काम कर चुकी हैं. वो काफी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं.
(Photos: Instagram @samreenkaur__)