Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

लड़की बनकर दर्द में हैं अनाया बांगड़? दवाइयों पर कट रहे दिन, बताया कैसा है हाल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST
  • 1/10

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ ने लड़के से लड़की बनकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है. आर्यन बांगड़ अपनी नई पहचान अनाया बांगड़ से काफी ज्यादा खुश हैं. 

 

(Photo: Instagram@anayabangar) 

  • 2/10

अनाया बांगड़ ने कुछ वक्त पहले ही बैंकॉक में सर्जरी कराकर अपना जेंडर बदला है. वो अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी की हर छोटी-बड़ी अपडेट लगातार फैंस को दे रही हैं. 

 

(Photo: Instagram@anayabangar) 

  • 3/10

अनाया ने अब कुछ तस्वीरें शेयर करके अपना हाल बयां किया है. उन्होंने बताया कि उनकी सर्जरी तो सक्सेसफुल हो गई, लेकिन अभी भी उन्हें काफी दवाइयां खानी पड़ रही हैं. 

(Photo: Instagram@anayabangar) 

Advertisement
  • 4/10

अनाया ने कहा कि किसी दिन उन्हें खुद में काफी स्ट्रॉन्ग फील होता है, तो कभी वो चिड़चिड़ापन महसूस करती हैं. वो इस समय हीलिंग फेज में हैं. 

 

(Photo: Instagram@anayabangar) 

  • 5/10

अनाया ने सर्जरी के बाद अपना मौजूदा रूटीन भी बताया. उन्होंने कहा कि वो गेम खेलती हैं, आम खाती हैं, दवाइयां लेती हैं और अपनी बॉडी के साथ शांत रहने की कोशिश करती हैं. 

 

(Photo: Instagram@anayabangar) 

  • 6/10

अनाया ने कैप्शन में आगे लिखा- ठीक होना कोई आसान बात नहीं है. मैं धीरे-धीरे यह सीख रही हूं कि हर किसी की रिकवरी जर्नी अलग होती है.

 

(Photo: Instagram@anayabangar) 

Advertisement
  • 7/10

'कुछ दिन हिम्मत भरे होते हैं, कुछ दिन चिड़चिड़ाहट होती है, और कुछ दिन बस... डायलेशन, दवाइयां खाने, आराम करने में निकल जाते हैं.'

 

(Photo: Instagram@anayabangar) 

  • 8/10

अनाया ने कई सारी दवाइंयों की तस्वीर शेयर की है, जो इस समय उन्हें रिकवर होने के लिए लेनी पड़ रही हैं. 

(Photo: Instagram@anayabangar) 

  • 9/10

अनाया ने आम की फोटो भी शेयर की. गर्मी के मौसम में वो आम खाकर अपने मूड को अच्छा रखने की कोशिश कर रही हैं. 

 

(Photo: Instagram@anayabangar) 

Advertisement
  • 10/10

अनाया को सोशल मीडिया पर फैंस का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. फैंस उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं. 

 

(Photo: Instagram@anayabangar) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement