जनता की तारीफ, वैलेंटाइन्स का आशीर्वाद… Tu Yaa Main ने धीमे स्टार्ट के बाद दूसरे दिन किया डबल कलेक्शन!

दमदार पोटेन्शियल वाली फिल्म नजर या रही 'तू या मैं' को पहले दिन उम्मीद से काफी स्लो स्टार्ट मिला था. लेकिन दूसरे दिन तारीफ़ों और रिव्यूज का फायदा मिलना शुरू हुआ और इसने पहले दिन के दोगुने से ज्यादा कलेक्शन शनिवार को किया है. मगर क्या बॉक्स ऑफिस सक्सेस के लिए इतना काफी होगा?

Advertisement
'तू या मैं' ने दूसरे दिन की डबल कमाई (Photo: IMDB) 'तू या मैं' ने दूसरे दिन की डबल कमाई (Photo: IMDB)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

डायरेक्टर बिजॉय नाम्बियार की फिल्म ‘तू या मैं’ को पहले टीजर से ही एक पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा था. एक बहुत फ्रेश जोड़ी और सस्पेंस थ्रिलर भरी कहानी लेकर आई ‘तू या मैं’ के ट्रेलर और गानों को भी पसंद किया गया था. पॉजिटिव माहौल के बीच शुक्रवार को थिएटर्स में पहुंची इस फिल्म को कुछ खास शुरुआत नहीं मिली. लेकिन दमदार रिव्यूज और जनता के मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का असर शनिवार को नजर आना शुरू हुआ.

Advertisement

‘तू या मैं’ का वैलेंटाइन्स धमाका
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ के साथ ही ‘तू या मैं’ भी शुक्रवार को थिएटर्स में पहुंची. मगर शाहिद की फिल्म के मुकाबले ‘तू या मैं’ बहुत लिमिटेड रिलीज है और बमुश्किल 1200 स्क्रीन्स पर चल रही है. शुक्रवार को फिल्म ने दमदार रिव्यूज के साथ एंट्री की. करीब एक दशक से दमदार काम कर रहे आदर्श गौरव के लिए ‘तू या मैं’ सबसे मेनस्ट्रीम बॉलीवुड फिल्म जैसी है. उनके साथ लीड रोल कर रहीं शनाया कपूर का तो ये बिग स्क्रीन डेब्यू ही है.

‘तू या मैं’ के रिव्यूज में इन दोनों एक्टर्स के काम और इनकी जोड़ी की तारीफ नजर आई. फिर भी मेकर्स को परेशान करने वाली बात ये रही कि इन तारीफों के बावजूद ‘तू या मैं’ को पहले दिन कुछ खास ऑडियंस नहीं मिली. शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पूरे एक करोड़ भी नहीं कमा सकी और करीब 60 लाख के अंदर ही सिमट गई. मगर शनिवार को तारीफों और वैलेंटाइन्स डे का कमाल ‘तू या मैं’ पर असर करता नजर आया.

Advertisement

ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘तू या मैं’ ने दूसरे दिन शुक्रवार के दोगुने से ज्यादा कलेक्शन किया है. शनिवार का कलेक्शन 1.40 करोड़ के आसपास है. अब दो दिन में ‘तू या मैं’ का नेट कलेक्शन 2 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है.

क्या हो पाएगा ‘सैयारा’ टाइप मैजिक?
फिल्म क्रिटिक्स और दर्शक दोनों ही ‘तू या मैं’ को मजेदार फिल्म बता रहे हैं. इसके गाने पहले ही काफी पॉपुलर हो चुके हैं. फिल्म की रिलीज लिमिटेड जरूर है मगर इसे एक मैजिक की जरूरत है. जैसा कई फिल्मों के साथ रिलीज के बाद होता है, जब जनता धीरे-धीरे उन्हें डिस्कवर करती है.

संडे शाम को टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच भी है. ये पहले ही स्लो चल रही ‘तू या मैं’ को और स्लो करेगा. लेकिन अगर वर्ड ऑफ माउथ ने कमाल दिखाना शुरू किया और जनता ने कुछ नया ट्राई करने का मूड बनाया तो इस फिल्म का भला होने लगेगा. वरना इसके साथ ही रिलीज हुई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ थिएटर्स में पांव जमाने लगी है.

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की ‘ओ रोमियो’ में वायलेंट लव स्टोरी के साथ स्टाइलिश एक्शन और बड़े स्टार्स के नाम भी हैं. इसलिए ये पहले ही ‘तू या मैं’ जैसी छोटी फिल्म पर बहुत भारी पड़ रही है. अब देखना है कि ‘तू या मैं’ संडे को कोई नया कमाल करके अपना फ्यूचर बचा पाती है या फिर उन फिल्मों में शामिल होती है जिन्हें ओटीटी पर देखकर लोग सोचते हैं— ये तो हॉल में देखनी चाहिए थी!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement