'कॉकटेल में कृति-रश्मिका से कम म‍िला शाहिद को स्क्रीनटाइम', बिपाशा ने री पोस्ट कर दी खबर

शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म 'कॉकटेल 2' में काम कर रहे हैं. इसमें उनके साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं. पिक्चर के फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज किए गए हैं. इनमें एक्टर को कूल अंदाज में देखा गया. हालांकि अब उन्हें लेकर अफवाहें भी उड़ने लगी हैं.

Advertisement
फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगे शाहिद कपूर (Photo: Instagram/@kritisanon) फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगे शाहिद कपूर (Photo: Instagram/@kritisanon)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

शाहिद कपूर बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं. 'चॉकलेट बॉय' के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद शाहिद को अब रफ एंड टफ अवतारों में देखा जा रहा है. 'फर्जी', 'ओ रोमियो', 'देवा' और 'ब्लडी डैडी' जैसी फिल्में और सीरीज उन्होंने बीते कुछ समय में की हैं. अब एक्टर को दोबारा रोमांटिक अवतार में देखा जाने वाला है. शाहिद इन दिनों फिल्म 'कॉकटेल 2' में काम कर रहे हैं. इसमें उनके साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं.

Advertisement

पिक्चर के फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज किए गए हैं. इनमें कृति सेनन को बेहद ग्लैमरस अंदाज में देखा गया. इसके अलावा रश्मिका मंदाना क्यूट और स्वीट अवतार में देखा गया. पिक्चर में शाहिद कपूर कूल बॉय लुक में नजर आने वाले हैं. एक तरफ फैंस शाहिद और कृति को दोबारा स्क्रीन पर साथ देखने के लिए उत्साहित हैं. तो दूसरी तरफ कुछ रश्मिका के साथ पहली बार बनी उनकी जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं. इस बीच शाहिद कपूर को लेकर एक अफवाह उड़ गई है.

खफा हैं शाहिद कपूर?

रेडिट पर सितारों को लेकर अक्सर चर्चा होती है. शाहिद कपूर का नाम भी इसमें शामिल है. हाल ही में उन्हें लेकर एक गॉसिप पोस्ट की गई थी, जिसमें कहा गया था कि 'कॉकटेल 2' में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना को एक्टर से ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया गया है. इससे शाहिद खफा हैं. बाद में इस खबर को एक न्यूज पोर्टल ने शेयर किया. बात लोगों की नजर में तब आई जब एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने इसे इंस्टाग्राम पर रि-पोस्ट कर दिया. बिपाशा के रि-पोस्ट के बाद ये पोस्ट वायरल हो गई और इसपर कई यूजर्स ने कमेंट किए.

Advertisement

इस बीच कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने बिपाशा बसु को डिफेंड करने की कोशिश की है. एक यूजर ने लिखा, 'कमेंट्स पढ़ने जा रही होंगी, गलती से टैप हो गया होगा. इंस्टाग्राम अजीब भी तो हो गया है.' दूसरे ने लिखा, 'हाहा, गलती से हो गया है. लेकिन शाहिद का इनसिक्योर होना कोई नई बात नहीं है. पहले सिर्फ हीरो से होता था अब हीरोइन से भी होने लग गया.' एक और ने लिखा, 'यही शाहिद कपूर का पैटर्न है, हमेशा अपने को-स्टार्स से इनसिक्योर रहते हैं.'

वायरल हो रही पोस्ट (Photo: Screengrab)

शाहिद कपूर के इनसिक्योर होने की बात में कितनी सच्चाई है, ये तो हम नहीं जानते. बिपाशा और शाहिद के बारे में जरूर बात की जा सकती है. दोनों ने 2005 में 'शिखर' नाम की पिक्चर में काम किया था. इसमें अजय देवगन और अमृता राव भी थे. 'कॉकटेल 2' की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कहानी बोल्ड होगी और सेम-सेक्स रोमांस भी इसमें देखने को मिलेगा. डायरेक्टर होमी अदजनिया इसका निर्देशन कर रहे हैं. ये फिल्म 19 जून को रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »