‘बॉक्स ऑफिस का बाप है आदित्य धर’, थलाइवा ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' देखने के बाद, सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने डायरेक्टर से लेकर एक्टर रणवीर सिंह की तारीफ में कई बातें लिखी हैं.

Advertisement
रजनीकांत को कैसी लगी 'धुरंधर 2'? (Photo: X@rajinikanth/Movie Still) रजनीकांत को कैसी लगी 'धुरंधर 2'? (Photo: X@rajinikanth/Movie Still)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:27 PM IST

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' नॉर्थ के साथ-साथ साउथ में भी गर्दा उड़ा रही है. फिल्म का कलेक्शन साउथ के कई शहरों में हिंदी भाषा में काफी दमदार है. हर कोई इस फिल्म को देखकर इसकी तारीफ ही करता नजर आ रहा है. साउथ सिनेमा के कई सितारों ने आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को शानदार बताया है.

धुरंधर 2 के दीवाने हुए 'थलाइवा'

Advertisement

अब तमिल सिनेमा के 'थलाइवा' सुपरस्टार रजनीकांत ने भी 'धुरंधर द रिवेंज' देखने के बाद, अपनी बात सामने रखी है. उन्होंने आदित्य धर की फिल्म को शानदार बताते हुए डायरेक्टर को बॉक्स ऑफिस का बाप घोषित कर दिया है. 

रजनीकांत ने X पर अपना धुरंधर 2 का रिव्यू लिखा है, जिसमें वो कह रहे हैं- धुरंधर 2 क्या फिल्म है...आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप! रणवीर और पूरी कास्ट-क्रू को खूब सारी बधाई. हर इंडियन को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए, जय हिंद. एक्टर के कमेंट से कई लोग खुश दिखे हैं, तो कई लोग उनकी बात से सहमत नहीं दिखे हैं. 

रजनीकांत के फैन रहे रणवीर

रजनीकांत का 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर ऐसा कहना बहुत बड़ी बात है. रणवीर कई मौकों पर ये दिखा चुके हैं कि वो रजनीकांत के 'औरा' के कितने बड़े फैन हैं. कुछ महीनों पहले गोवा में हुए फिल्म फेस्टिवल के दौरान उन्होंने थलाइवा से मुलाकात भी की थी. यहां उन्होंने साफ किया था कि वो रजनीकांत की आने वाली 'जेलर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये उनकी धुरंधर पार्ट 1 की रिलीज से कुछ दिन पहले की ही बात है. 

Advertisement

रणवीर ने कहा था, 'मैं अभी उतना ग्रेट नहीं हुआ हूं, मगर मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि मैं जेलर 2 का इंतजार कर रहा हूं.' एक्टर ने आगे रजनीकांत की फिल्म का फेमस 'हुकुम' गाना भी गाया और फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट साझा की. 

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है. फिल्म ने अभी तक पांच दिनों में 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमा लिए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 700 करोड़ पार जा चुकी है. अब देखना है कि हफ्ता पूरा होने तक धुरंधर 2 कितनी कमाई कर सकेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement