पेरेंट्स ने तोड़ा दिल, सालों तक दर्द में तड़पी 'धुरंधर' सिंगर, शराब की लगी लत, बोली- पछतावा है

धुरंधर फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने बताया है कि उनका बचपन काफी दर्द और तकलीफ में गुजरा है. उनके पेरेंट्स ने एक नहीं, बल्कि कई बार उनका दिल तोड़ा, जिसका असर उनके रिश्तों पर पड़ा.

Advertisement
जैस्मिन सैंडलस का छलका दर्द (Photo Credit: Instagram/ Jasmin Sandlas) जैस्मिन सैंडलस का छलका दर्द (Photo Credit: Instagram/ Jasmin Sandlas)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

'धुरंधर' में ब्लॉकबस्टर गाने गाकर जैस्मिन सैंडलस फैंस की फेवरेट बन गई हैं. उनकी आवाज और गायकी को काफी सराहा गया. अपनी सक्सेस को जैस्मिन भी काफी एन्जॉय कर रही हैं. मगर इसी बीच उन्होंने अपने बचपन की बेहद इमोशनल और दिल तोड़ने वाली बातें साझा की हैं. जैस्मिन ने बताया कि वो जिंदगी में काफी दर्द झेल चुकी हैं. 

जैस्मिन सैंडलस ने याद किए मुश्किल दिन

Advertisement

रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में जैस्मिन ने अपनी जर्नी के अच्छे और बुरे दौर पर बात की. सिंगर ने बताया कि एक समय पर वो पर्सनल लाइफ में काफी स्ट्रगल से गुजर रही थीं, जिसकी वजह से उन्होंने शराब पीनी शुरू कर दी थी.

अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए जैस्मिन ने कहा- मैंने बहुत संघर्ष किया है. मुझे लगता है कि बड़े होते हुए मैं जिंदगी के कई ऐसे दौर से गुजरी हूं, जहां मैं खुद को समझने की कोशिश कर रही थी. वो सफर आसान नहीं था. जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. यह पेरेंट्स के लिए भी मुश्किल होता है और बच्चों के लिए भी. 

'हमें उस वक्त गाइडेंस की जरूरत होती है. लेकिन पेरेंट्स अपने बच्चों पर इतने सख्त क्यों होते हैं? जब जिंदगी आप पर वार करता है, तो आप सहारा ढूंढते हैं. उन 2-3 सालों में जब मैं शराब पीती थी, मैंने तब जो कुछ भी किया उसका मुझे पछतावा होता है. बहुत सारी चीजें एक साथ हो गई थीं. एक तरफ मैं मशहूर थी, वहीं दूसरी तरफ मैं कई तरह की चीजों से गुजर रही थी. मेरे परिवार के रिश्ते बिखर गए थे. मेरे पिता का निधन हो गया था. मैंने हद से ज्यादा शराब पीनी शुरू कर दी थी और मुझे इसका पछतावा है, लेकिन उस समय मेरे लिए वो जरूरी था.' 

Advertisement

रिश्तों पर पड़ा फर्क

जैस्मिन ने कहा कि बचपन में उनके दिल पर जो घाव लगे, वो आज भी ताजा हैं. उनके इस दर्द ने उनके रिश्तों को भी प्रभावित किया. सिंगर बोलीं- बचपन में मेरे माता-पिता की वजह से मेरा दिल कई बार टूटा. उन्होंने अनजाने में कई बार मेरा दिल दुखाया, इसलिए मन में एक कड़वाहट रह गई है. मैं उनसे प्यार करती हूं, लेकिन जब एक बच्चे का दिल टूटता है, तो वो टूटा ही रह जाता है. जब आपके पास भागकर जाने के लिए कोई सेफ जगह नहीं होती, तो आप पागलों की तरह हर चीज में अपना सहारा ढूंढने की कोशिश करते हैं. मैंने पूरी जिंदगी यही किया. बस एक घर की तलाश करती रही और उसे पाने के लिए तड़पती रही. 

जैस्मिन सैंडलस की बात करें तो उनका जन्म जालंधर में हुआ. बाद में वो कैलिफोर्निया में पली-बढ़ीं. जैस्मिन सैंडलस ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत 2008 में की थी. इसके बाद उन्होंने बोहेमियाके साथ 'गुलाबी' एल्बम में काम किया. उन्हें सबसे बड़ी सक्सेस सलमान खान की फिल्म 'किक' के गाने 'यार ना मिले' से मिली, जिसे उन्होंने यो यो हनी सिंह के साथ गाया था.

हाल ही में उन्होंने 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' में 'शरारत', 'मैं और तू', 'जाइए सजना' और 'आरी आरी'  जैसे गाने गाकर हर किसी को अपना फैन बना लिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement