'विजय-तृषा को शादी कर लेनी चाह‍िए', राखी सावंत की तमन्ना, बताई अधूरी ख्वाह‍िश

राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में थलपति विजय और तृषा के डेटिंग की अफवाहों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए.

Advertisement
विजय-तृषा पर बोलीं राखी सावंत (Photo:ITG) विजय-तृषा पर बोलीं राखी सावंत (Photo:ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

जहां एक तरफ थलपति विजय अभी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस तृषा के साथ उनके डेटिंग की अफवाहें ते होती जा रही हैं. चुनाव नतीजों के बाद दोनों के पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए. इस बीच राखी सावंत ने दोनों की डेटिंग की अफवाह पर रिएक्शन दिया है. 

Advertisement

हाल ही में एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने 'घिल्ली' स्टार्स की डेटिंग की अफवाहों पर खुलकर बात की और कहा कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए. उन्होंने यह भी दावा किया कि वह तृषा को जानती हैं, क्योंकि दोनों ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी.

राखी सावंत ने क्या कहा? 
'फिल्मीमंत्रा मीडिया' से बात करते हुए राखी ने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए. मुझे लगता है विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, और हम उनकी मेहंदी सेरेमनी में जाएंगे.'

राखी ने तमिलनाडु चुनावों में विजय की जीत के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, 'वह तमिलनाडु के पहले ऐसे ईसाई हैं जिन्होंने इतनी सारी सीटें जीती हैं. इसलिए, मैं उन्हें पर्सनली पसंद करती हूं, और विजय के साथ एक गाना करना मेरा सपना था, लेकिन मुझे वह मौका नहीं मिला. हालांकि, अब मुझे लगता है कि मुझे उनकी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए.'

Advertisement

तृषा और विजय के बारे में आगे बात करते हुए राखी ने कहा कि उनकी जोड़ी बहुत अच्छी है, और वह तृषा को जानती हैं. राखी ने बताया कि दोनों ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी, लेकिन बाद में तृषा साउथ चली गईं और वहां फिल्में करने लगीं. आखिर में राखी ने कहा, 'वह (विजय) जीसस क्राइस्ट में विश्वास रखते हैं, इसलिए उनकी जीत पक्की थी.'

तमिलनाडु चुनावों के नतीजे 4 मई, 2026 को घोषित किए गए थे, जो तृषा का जन्मदिन भी था. जब वोटों की गिनती चल रही थी और विजय आगे चल रहे थे, तब एक्ट्रेस उनके घर भी गई थीं. हालांकि, पिछले कुछ महीनों से उनके डेटिंग की अफवाहें चल रही हैं, लेकिन न तो विजय और न ही तृषा ने इन पर कोई रिएक्शन दिया है.

विजय और तृषा की आने वाली फिल्में
तमिलनाडु चुनावों में विजय की जीत के बाद, उनके फैंस अब बेसब्री से उनकी फिल्म 'जन नायक' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है कि एक्टर की यह आखिरी फिल्म जल्द ही रिलीज होगी. इस बीच, तृषा अपकमिंग फिल्म 'करुप्पु' में नजर आएंगी, जो 15 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement