बोनी कपूर और मोना की बेटी अंशुला कपूर की शादी सुर्खियों में बनी हुई है. उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं. सालों की डेटिंग के बाद अंशुला अपने लव ऑफ लाइफ रोहन ठक्कर की दुल्हन बनेंगी. शादी से पहले रोहन के घर पर माता की चौकी रखी गई. लाइफ के नए चैप्टर में कदम रखने से पहले अंशुला और रोहन ने देवी मां का आशीर्वाद लिया.
अंशुला की शादी के फंक्शन शुरू
अंशुला ने इंस्टा पर माता की चौकी का इंसाइड वीडियो पोस्ट किया है. इसमें चारों तरफ हंसी, खुशी और भक्ति का माहौल नजर आता है. पूरा कपूर खानदान एक छत के नीचे है. अंशुला और रोहन ने माता रानी की आरती उतारी. उनका हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया. वेन्यू को फूलों से सजाया गया है. माता रानी के जागरण में सभी ट्रैडिशनल अवतार में दिखे. लड़की और लड़केवालों ने जमकर डांस किया. ढोल पर अर्जुन कपूर झूमे. अंशुला ने परिवावालों संग जमकर डांस किया.
माता रानी के मिलकर सबने जयकारे लगाए. जाह्नवी-खुशी और बाकी बहनों संग अंशुला ने ठुमके लगाए. होने वाले पति रोहन संग कैंडिड पोज दिए. बोनी ने बेटी के प्री-वेडिंग फंक्शन को जमकर एंजॉय किया. पूरा परिवार खुशी से चहकता हुआ दिखा. फैंस ने अंशुला और रोहन की जोड़ी को मेड फॉर ईच अदर बताया है. फैंस अंशुला को दुल्हन के लिबास में देखने के लिए बेसब्र हैं.
कौन हैं रोहन ठक्कर?
अंशुला अपने मंगेतर रोहन संग 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगी. मुंबई में कपल की धूमधाम से शादी होगी. रोहन पेशे से स्क्रीनराइटर हैं. वो कई शॉर्ट फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं. रोहन ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से प्ले राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में मास्टर डिग्री ली है.
वो धर्मा प्रोडक्शन के साथ बतौर फ्रीलांस राइटर जुड़े हैं. रोहन लाइमलाइट से दूर रहते हैं. अंशुला की फैमिली संग रोहन खास बॉन्ड शेयर करते हैं. परिवार में रोहन सभी के फेवरेट हैं. इंस्टा पर अंशुला मंगेतर संग रोमांटिक फोटोज पोस्ट करती रहती हैं. दोनों की जोड़ी फैंस के बीच हिट है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क