करोड़ों कमाने वाले अक्षय कुमार का बेटा गांव में कर रहा नौकरी, सैलरी सुन उड़ेंगे होश

अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने बेटे आरव भाटिया के बारे में खुलासा किया है कि वह फिल्मी दुनिया में नहीं आना चाहते और फैशन की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं. आरव ने 4500 रुपये की नौकरी शुरू कर दी है.

Advertisement
कितना कमाते हैं आरव? (Photo: Instagram @aaravakshaykumar) कितना कमाते हैं आरव? (Photo: Instagram @aaravakshaykumar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार करोड़ों में कमाते हैं. एक फिल्म की वो भारी-भरकम रकम लेते हैं. हर साल उनकी कई फिल्में रिलीज होती हैं. इनसे वो करोड़ों की कमाई करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं खिलाड़ी कुमार का बेटा क्या करता है और कितना कमाता है. इसका खुलासा खुद एक्टर ने किया है. 

क्या करते हैं आरव?

अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने बेटे आरव भाटिया को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि आरव को फिल्मी दुनिया में नहीं आना है. वो एक्टिंग में आने का शौकीन नहीं है. उन्होंने बताया कि आरव फैशन की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं. उनके बेटे ने काम करना भी शुरू कर दिया है. एक्टर ने रिवील किया कि बेटा आरव 4500 रुपये की नौकरी कर रहा है. वो अभी बेसिक लेवल पर काम सीख रहा है. 

Advertisement

एक्टर ने कहा- हम दोनों बहुत मिलते-जुलते हैं. हम दोनों अच्छी हेल्थ के शौकीन हैं. वो लंबा चौड़ा लड़का है. अपने काम को लेकर बहुत फोकस्ड है. उसे काम करना बहुत पसंद है. लेकिन वो फिल्मों में नहीं आना चाहता. उसका ऐसा कोई प्लान नहीं है. वो फैशन की दुनिया में नाम कमाना चाहता है. खिलाड़ी कुमार ने बताया कि उनके बेटे ने काम करना शुरू कर दिया है. अक्षय कहते हैं- वो बेचारा आज भी 4500 रुपये की नौकरी कर रहा है. अच्छी बात है. क्यों नहीं? वो गांवों में जाता है. वहां से फैशन के बारे में सीखता है. वहां के अलग तरह के प्रिंट्स और बाकी चीजों पर काम कर रहा है. 

अक्षय से उनके पेरेंटिंग स्टाइल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- मैं ज्यादा लेक्चर नहीं देता, खासकर अपने बेटे को. मैं बस एक बात कहता हूं- किसी को नुकसान मत पहुंचाओ. किसी को ठेस मत पहुंचाओ. बाकी, अपनी जिंदगी खुद संभालो.

Advertisement

आरव की बात करें तो वो विदेश में फैशन की पढ़ाई कर रहे हैं. लो-प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं. बीते दिनों उन्हें पेरेंट्स संग देखा गया था. आरव के किलर लुक पर फैंस फिदा हो गए थे. फैंस का कहना था वो अपने नाना राजेश खन्ना की हूबहू कॉपी लगते हैं. किसी ने कहा कि आरव को फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement