Advertisement

बॉलीवुड

न फिल्मों से रहा नाता, नहीं कोई 'गॉडफादर', फिर भी बॉलीवुड में बना रहा पहचान, कौन है ये एक्टर?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:49 AM IST
  • 1/8

प्राइम वीडियो पर एक वेब सीरीज सपने वर्सेज एवरीवन की काफी चर्चा हो रही है. इसके दूसरे सीजन ने ओटीटी पर धूम मचाई हुई है. परमवीर चीमा, नवीन कस्तुरिया, और अंब्रीश वर्मा स्टारर सीरीज को ऑडियंस खूब प्यार दे रही है.  
 

  • 2/8

टीवीएफ ने ओटीटी को कई बड़े सितारे दिए हैं. पंचायत वाले जितेंद्र, एस्पिरेंट्स वाले नवीन कस्तुरिया से लेकर, अब सपने वर्सेज एवरीवन वाले अंब्रीश वर्मा स्टार बनने की राह पर हैं. 
 

  • 3/8

अंब्रीश वर्मा की एक्टिंग जर्नी कई सारे आउटसाइडर्स से शानदार रही है. उन्होंने बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर और फिल्मी बैकग्राउंड के ओटीटी पर अपनी पक्की वाली जगह बनाई. 
 

Advertisement
  • 4/8

अंब्रीश गुड़गांव (अब गुरूग्राम) की एक मिडल क्लास फैमिली से हैं. उन्होंने इंजीनियर की पढ़ाई की है, और काफी समय तक उसी फील्ड में काम भी किया है. इंजीनियरिंग के अलावा, एक्टर ने मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री भी हासिल की है. 
 

  • 5/8

अंब्रीश मुंबई में नौकरी करने के ईरादे से आए थे. उन्हें एक कंपनी में अच्छी सैलरी भी मिलने लगी थी. लेकिन मुंबई की हवा ने उनके अंदर भी एक्टिंग का जुनून भर दिया. वो दिन में नौकरी, तो रात को लोकल थिएटर ग्रुप में शामिल होकर एक्टिंग किया करते थे. 
 

  • 6/8

अंब्रीश वर्मा की जिंदगी ने एक बड़ा मोड़ तब लिया जब उन्होंने टीवीएफ जॉइन किया. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने वहां बतौर एक्टर नहीं, बल्कि मार्केटिंग डिपार्टमेंट का काम संभाला. स्क्रिप्ट और शूटिंग के बीच उन्हें कंटेंट की रीच बढ़ाने का काम सौंपा गया. 
 

Advertisement
  • 7/8

हालांकि बीच-बीच में अंब्रीश छोटे-छोटे रोल्स करते नजर आए. आगे चलकर टीवीएफ ने उन्हें कॉलेज रोमांस जैसी फेमस वेब सीरीज में रोल दिया. लेकिन फिर उन्होंने टीवीएफ छोड़ दिया और खुद कंटेंट बनाना शुरू किया. एक्टर ने राइटिंग-डायरेक्शन की कुर्सी संभाली. 

  • 8/8

अंब्रीश की बनाई वेब सीरीज डूड साल 2021 में आई, जिसमें उन्होंने खुद एक्टिंग-डायरेक्शन और राइटिंग की. फिर उन्हें टीवीएफ से सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 1 का ऑफर आया, जो यूट्यूब पर आया था. IMDb पर 9.2 रेटिंग्स के साथ ये टॉप वेब शो में से एक बनी. अंब्रीश वर्मा ने अपने टैलेंट के सहारे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई.

All Photos: Instagram @ambrishverma3011

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement