Advertisement

बॉलीवुड

जब लीक हुई थी रणबीर-कटरीना की प्राइवेट फोटो, पैपराजी नहीं करीबी था ज‍िम्मेदार

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST
  • 1/13

बॉलीवुड में एक समय था जब रणबीर कपूर, कटरीना कैफ संग रिलेशनशिप में आए थे. दोनों के रिश्ते को लेकर इंडस्ट्री में तब काफी ज्यादा गॉसिप हुआ करती थी. 

Photo: Social Media

  • 2/13

हालांकि रणबीर और कटरीना ने हमेशा अपने रिलेशनशिप को छिपाए रखने की कोशिश की. लेकिन कहीं ना कहीं से दोनों के रिश्ते की बात सामने आ ही जाती थी. 

Photo: Social Media

  • 3/13

रणबीर और कटरीना से जुड़ी तस्वीरें मीडिया में छाई रहती थीं. लेकिन एक वक्त रणबीर-कटरीना की ऐसी फोटो सामने आईं, जिसने हर किसी को दंग करके रख दिया.

Photo: Social Media

Advertisement
  • 4/13

रणबीर और कटरीना की एक फोटो साल 2013-14 के दौरान अचानक लीक हो गई थी, जिसमें दोनों बीच पर देखे जा सकते हैं. इसमें रणबीर शर्टलेस, तो कटरीना बिकिनी में दिखाई दी थीं.

Photo: Social Media

  • 5/13

एक्टर्स का ये प्राइवेट वेकेशन मनाते हुए लीक हुआ फोटो किसी सनसनी खेज खबर से कम नहीं था. कई लोगों ने इसका दोषी पैपराजी को ठहराया. 

Photo: Social Media

  • 6/13

अब रणबीर-कटरीना के वायरल लीक फोटो पर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई है. हाल ही में एक मशहूर पैप ने दोनों एक्टर्स की लीक फोटो को लेकर शॉकिंग खुलासा किया था. 

Photo: Social Media

Advertisement
  • 7/13

पॉडकास्ट में बताया कि रणबीर-कटरीना का प्राइवेट वेकेशन वाला फोटो एक्टर्स के ही किसी करीबी ने लीक किया था. 

Photo: Social Media

  • 8/13

उन्होंने कहा था, 'जो आखिरी फोटो लीक हुआ जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी, वो रणबीर-कटरीना की बीच वाली थी. वो घटना काफी समय पहले हुई थी. और हां, वो फोटो उनके ही किसी करीबी ने लीक किया था.'

Photo: Social Media

  • 9/13

रणबीर-कटरीना की जब ये फोटोज वायरल हुई थीं, तो दोनों ने इसपर काफी नाराजगी जताई थी. उन्होंने उस मीडिया पोर्टल को लेकर लिखा था, जिसने उनकी फोटो को पब्लिकली रिलीज किया. 

Photo: Social Media

Advertisement
  • 10/13

हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि इस लीक फोटो के पीछे डायरेक्टर अयान मुखर्जी का हाथ है, जो उस वक्त रणबीर-कटरीना दोनों के काफी करीबी हैं. लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं. 

Photo: Instagram @ranbir__kapoor82

  • 11/13

बात करें रणबीर-कटरीना के रिश्ते की, तो दोनों ने करीब 3 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया. इस बीच उनकी जग्गा जासूस फिल्म आई, जिसके दौरान उनका ब्रेकअप हुआ.

Photo: Social Media

  • 12/13

अब रणबीर और कटरीना दोनों ही अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ में खुश हैं. रणबीर ने जहां आलिया भट्ट से शादी करके एक बेटी राहा को जन्म दिया. 

Photo: Instagram @aliaabhatt

  • 13/13

वहीं कटरीना ने विक्की कौशल संग शादी की और कुछ महीनों पहले ही बेटे विहान को जन्म दिया. कपल शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बने थे.

Photo: Instagram @katrinakaif

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement