Advertisement

बॉलीवुड

बच्चा होने के बाद कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने रचाई थी शादी, बदला धर्म तो पिता ने रखी शर्त

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST
  • 1/16

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर और टैलेंटेड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. रेमो के पास आलीशान बंगला, गाड़ी और वो तमाम लग्जरी है, जिसकी हर किसी को ख्वाहिश होती है. 

  • 2/16

मगर इस मुकाम तक पहुंचना रेमो के लिए आसान नहीं था. मिडिल क्लास परिवार में जन्मे रेमो ने दिन रात कड़ी मेहनत की. दर-दर धूप में भटके. तब जाकर उन्हें कामयाबी मिली. 

  • 3/16

करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते वक्त रेमो की जिंदगी में लिजेल की एंट्री हुई, जो अब उनकी पत्नी हैं. दोनों ने 25 साल पहले शादी रचाकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया था. 
 

Advertisement
  • 4/16

हालांकि, रेमो हिंदू हैं, जबकि उनकी पत्नी लिजेल क्रिश्चियन हैं. रेमो भी अपना धर्म बदलकर हिंदू से क्रिश्चियन बन गए हैं. ऐसे में रेमो की पत्नी लिजेल पर अक्सर ये आरोप लगते हैं कि उन्होंने ही रेमो का धर्म परिवर्तन कराया है. 

  • 5/16

अब कर्ली टेल्स संग बातचीत में रोमो ने लिजेल संग अपने रिश्ते और शादी को लेकर कई राज खोले. उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने पत्नी की वजह से धर्म नहीं बदला, अपनी मर्जी से बदला है. 
 

  • 6/16

रेमो बोले- मैं एक चीज क्लियर करना चाहता हूं कि लोगों को लगता है कि मैं लिजेल की वजह से कंवर्ट हुआ हूं. लेकिन ये सच नहीं है. मुंबई आने से पहले जब मैं जामनगर में रहता था. मैंने वहीं ही पर कंवर्ट कर लिया था. 

Advertisement
  • 7/16

'मैं उस वक्त चर्च के लिए काफी काम करता था. उनके लिए शोज करता था. उनके लिए चैरिटी देता था, तो एक दिन चर्च के फादर ने मुझसे कहा- तुम चर्च के लिए इतना कुछ करते हो तो कंवर्ट क्यों नहीं हो जाते. 

  • 8/16

'रेमो ने बताया कि उस वक्त वो सिर्फ 15 साल के थे, जब उन्होंने धर्म परिवर्तन किया था.' रेमो से आगे पूछा गया कि इस चीज पर उनके परिवार का क्या रिएक्शन था?

  • 9/16

इसपर रेमो ने कहा- मेरे कई कजिन्स और आसपास के लोग कैथोलिक थे. तो मैंने एक दिन डैड से पूछा कि मैं कंवर्ट कर लूं? इसपर डैड ने कहा था कि जो मन करे वो करो, बस मेरा नाम मत बदलना. 

Advertisement
  • 10/16

रेमो ने बताया कि पहले उनका नाम रमेश गोपी नायर था, कंवर्ट होने के बाद उन्होंने अपना नाम रेमो गोपी डिसूजा रख लिया है. गोपी उनके पिता का नाम है. 

  • 11/16

रेमो ने लिजेल संग अपनी लव स्टोरी पर भी बात की. उन्होंने कहा कि शुरुआत में वो कोरियोग्राफर अहमद खान को असिस्ट करते थे, तब लिजेल भी उनके ग्रुप का हिस्सा थीं. यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और फिर उन्हें प्यार हो गया. 

  • 12/16

रेमो ने बताया कि शुरुआत में उनके पेरेंट्स को लिजेल संग उनके रिश्ते के बारे में पता नहीं था. मगर लिजेल ने कहा कि उनके पिता उनके और रेमो के रिश्ते के खिलाफ थे. 
 

  • 13/16

रेमो ने आगे कहा कि लिजेल संग वो लिवइन रिलेशनशिप में रहते थे. इस बारे में उनकी मां को नहीं पता था. लिजेल ने कहा कि जब उनकी मां को रेमो संग उनके रिश्ते का पता चला था, तो उन्होंने कहा था कि ये रिश्ता नहीं चलेगा. 
 

  • 14/16

लिजेल ने कहा कि उन्होंने अपनी मां से झूठ बोला था कि उन्होंने रेमो से सीक्रेट मैरिज कर ली है. फिर लिवइन रिलेशनशिप में रहने के दौरान वो प्रेग्नेंट हो गई थीं. मगर तब तक उनकी शादी नहीं हुई थी. 

  • 15/16

लिजेल ने बताया कि पहले बेटे के जन्म के बाद उन्होंने और रेमो ने शादी रचाई थी. उनकी शादी को अब 25 साल हो गए हैं. 25 सालों में वो 3 बार शादी रचा चुके हैं. सालों बाद भी दोनों का रिश्ता अटूट है. 

  • 16/16

(Photos: Instagram @lizelleremodsouza, remodsouza)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement