मुबारक हो! एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड ईशान से सगाई कर ली है.
शुक्रवार को शाहीन भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सगाई की जानकारी दी है.
ईशान और शाहीन ने भीड़भाड़ से दूर हसीन वादियों में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. पोस्ट में शाहीन ने लिखा कि हमने इस एक-दूसरे को पसंद करने वाली बात को थोड़ा ज्यादा ही कर लिया शायद.
सगाई के बाद शाहीन और ईशान एक-दूजे की बांहों में रोमांटिक होते नजर आए. तस्वीर में शाहीन अपनी हैवी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखीं.
शाहीन के चेहरे की खुशी बता रही है कि वो अपने प्यार की दुल्हन बनने के लिए बेकरार हैं.
सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आते ही सेलेब्स शाहीन को इंगेजमेंट की बधाई दे रहे हैं. परिणीति चोपड़ा, नेहा धूपिया अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स ने सगाई की बधाई दी.
शाहीन और ईशान के प्रोफेशन की बात करें, तो आलिया की बहन पेशे से राइटर हैं. महेश भट्ट के होने वाले दामाद ईशान मेहरा पेशे से फिटनेस कोच हैं.
पिछले साल शाहीन और ईशान ने पिछले साल अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था. आलिया के बाद अब भट्ट परिवार के फैन्स शाहीन की शादी के लिए खुश हैं.
All Photos: Instagram @shaheenb