'तलाक चाहिए, ज्योति संग रहना नामुमकिन', कोर्ट में बोले पवन सिंह, टूटी पत्नी की उम्मीद!

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की शादी में खटपट चल रही है. बुधवार को फैमिली कोर्ट में उनके तलाक केस की सुनवाई हुई. जहां पवन ने कोर्ट में कहा कि अब ज्योति के साथ रहना संभव नहीं है और वन टाइम सेटलमेंट पर बात करेंगे.

Advertisement
ज्योति का साथ नहीं चाहते पवन सिंह (Photo: ITGD) ज्योति का साथ नहीं चाहते पवन सिंह (Photo: ITGD)

सोनू कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी इस वक्त बेहद नाजुक दौर से गुजर रही है. उनकी शादीशुदा जिंदगी ऐसे मोड़ पर आ गई है, जहां या तो रिश्ता फिर से जुड़ सकता है या हमेशा के लिए खत्म हो सकता है. बुधवार को आरा सिविल कोर्ट में रिकॉन्सिलिएशन यानी सुलह की प्रक्रिया के लिए पवन सिंह कोर्ट पहुंचे. लेकिन उनकी पत्नी ज्योति कोर्ट नहीं आईं. उनकी गैरहाजिरी की वजह से कोई फैसला नहीं हो सका और केस की तारीख आगे बढ़ा दी गई.

Advertisement

पवन-ज्योति की शादी में दरार

पवन सिंह के वकील सुमन सिंह के मुताबिक, कोर्ट में एक्टर ने साफ शब्दों में बताया कि उनके लिए ज्योति सिंह के साथ रहना संभव नहीं है. अगर वो आती हैं तो केवल वन टाइम सेटलमेंट पर बात होगी. वो इस केस से निपटारा चाहते हैं. वहीं, ज्योति सिंह के वकील विष्णु धर पांडेय का कहना है कि जरूरी कारणों की वजह से ज्योति कोर्ट में पेश नहीं हो पाईं. वो अगली तारीख पर अपना पक्ष रखेंगी. इस पूरे मामले को लेकर कोर्ट परिसर में भारी भीड़ देखने को मिली. फैंस पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए. सबकी नजर अगली तारीख पर है. 

मीडिया ने पावर स्टार पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह से बात की और जानने की कोशिश किया कि क्या पवन सिंह और ज्योति सिंह एक साथ फिर से आएंगे या दोनों में तलाक होगा. इस रानू सिंह ने कहा कि कोर्ट का जो फैसला होगा वो हम सब लोगों को मान्य है. जब उनसे पूछा गया कि परिवार के लोग ज्योति सिंह को रखना चाहते हैं कि नहीं? इस पर रानू सिंह ने कहा कि जिसको रखना है वो बेहतर बताएंगे कि क्या करना है, इधर बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने को लेकर भी पवन सिंह के बड़े भाई ने आशंका जताई और कहा कि निश्चित ही बीजेपी पवन को अच्छा कुछ करने वाला है.

Advertisement

कोर्ट केस के बीच ज्योति ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो छठी मैया का आशीर्वाद ले रही हैं. सुहागिनों की तरह वो सजी हुई हैं. सिर से लेकर नाक तक उन्होंने सिंदूर लगा रखा है. फैंस ज्योति का ये वीडियो देखकर कह रहे हैं कि वो पवन सिंह को अभी भी पति मानती हैं. उनके साथ रहना चाहती हैं.

पवन और ज्योति सिंह के मैटर में कोर्ट की पिछली सुनवाई 11 फरवरी को हुई थी. तब ज्योति ने कहा था कि वो शादी को एक और मौका देना चाहती हैं. उस सुनवाई में पवन सिंह कोर्ट में मौजूद नहीं थे. पवन की ज्योति संग ये दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी नीलम से हुई थी. नीलम के निधन के सालों बाद 2018 में पावर स्टार ने ज्योति को अपनी पत्नी बनाया था. लेकिन उनका ये रिश्ता भी नहीं चल सका.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement