'2014 में सपा के गुंडे लोगों को परेशान कर रहे थे, फिर..' वृंदावन में अमित शाह का विपक्ष पर हमला

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दो खेमे हैं. एक तरफ हमारे नेता नरेंद्र मोदी हैं जो गरीब परिवार में पैदा हुए थे और दूसरी तरफ राहुल बाबा हैं, जो चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए थे. आपको दोनों के बीच फैसला करना है. उन्होंने कहा कि 2014 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पलायन हो रहा था, सपा के गुंडे लोगों को परेशान कर रहे थे, लोग यूपी छोड़ कर जा रहे थे.

Advertisement
अमित शाह (फाइल फोटो) अमित शाह (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • मथुरा,
  • 20 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वृंदावन में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर हुए पहले चरण के मतदान में कांग्रेस-सपा गठबंधन का सफाया हो गया है. भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी है, जो 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों और भ्रष्टाचार में शामिल हैं और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी हैं, जिन पर 1 पैसे के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं है. 

Advertisement

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दो खेमे हैं. एक तरफ हमारे नेता नरेंद्र मोदी हैं जो गरीब परिवार में पैदा हुए थे और दूसरी तरफ राहुल बाबा हैं, जो चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए थे. आपको दोनों के बीच फैसला करना है. उन्होंने कहा कि 2014 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पलायन हो रहा था, सपा के गुंडे लोगों को परेशान कर रहे थे, लोग यूपी छोड़ कर जा रहे थे. फिर वर्ष 2017 में आपने भाजपा सरकार बनाई, सीएम योगी ने कानून व्यवस्था को ठीक किया, जिसके बाद लोगों ने नहीं, गुंडों ने पलायन किया.

बता दें कि शुक्रवार को सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीटों पर मतदान हुआ. इससे पहले मेरठ में एक चुनावी सभा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि राज्य में माहौल बदल गया है और लोगों ने मतदान के पहले दिन के बाद भाजपा को खारिज कर दिया है.

Advertisement

रैली में एनडीए की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के प्रमुख जयंत चौधरी ने भी अमित शाह के साथ मंच साझा किया. रैली में अमित शाह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी वो नेता हैं, जिन्होंने किसानों की भूमि को सुरक्षित करने का काम किया है. चौधरी साहब ने किसानों की भूमि बचाने के लिए कांग्रेस छोड़ी थी. कांग्रेस ने इतने सालों तक उन्हें 'भारत रत्न' नहीं दिया. लेकिन पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह जी को 'भारत रत्न' देने का काम किया है.

उधर, मथुरा में हेमा मालिनी के लिए प्रचार कर रहे जयंत चौधरी ने पुराना किस्सा सुनाया और कहा कि मैं बचपन से हेमा मालिनी जी का फैन था. हेमा जी 2009 में मेरे चुनाव प्रचार में आईं थीं, तब मुझे नहीं पता था कि हम फिर आमने-सामने चुनाव लड़ेंगे. जयंत ने कहा कि वो कभी हेमीजी के सामने चुनाव नहीं लड़ेंगे. 

26 अप्रैल को दूसरे चरण में मथुरा, अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ में मतदान होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »