'विजय से गठबंधन करना होगा...', स्टालिन के हारते ही TVK संग सरकार बनाने को आतुर कांग्रेस

तमिलनाडु में चुनावी नतीजों के बीच खबर है कि कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को एक रिपोर्ट भेजी है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हम सूबे में पांच सीटें जीत रहे हैं और पार्टी को टीवीके को सपोर्ट करने की जरूरत है.

Advertisement
तमिलनाडु में विजय की आंधी. (Photo: AP) तमिलनाडु में विजय की आंधी. (Photo: AP)

नागार्जुन

  • कोलकाता,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:08 AM IST

तमिलनाडु में सोमवार को 234 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग हुई. एक्टर विजय की अगुवाई वाली टीवीके पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए 107 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, डीएमके ने 59 सीटें जबकि देर रात तक एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

वहीं, एआईएडीएमके ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस ने पांच सीटें जीती. ऐसे में खबर है कि कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को एक रिपोर्ट भेजी है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हम सूबे में पांच सीटें जीत रहे हैं और पार्टी को टीवीके को सपोर्ट करने की जरूरत है.

Advertisement

कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रबर्ती का कहना है कि विजय की जीत एमजीआर की जीत से बहुत बड़ी है. कांग्रेस और टीवीके नेचुरल सहयोगी हैं. हमारी विचारधारा एक जैसी है. विजय अकेले 35 पार्टियों के खिलाफ लड़े. वह एनटी रामाराव की तरह हैं. राज्य में बदलाव की बहार है और ये स्पष्ट है. बीते पचास वर्षों में हमने पहली बार मौका गंवा दिया. टीवीके से गठबंधन राहुल गांधी तय करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »