पश्चिम बंगाल, असम, केरल समेत पांच राज्यों में मतगणना जारी है. बंगाल, असम और केरल में जिस तरह के रुझान सामने आए हैं, उनमें बीजेपी ने बढ़तम बना रखी है. रुझानों का ये असर ऐसा है कि बीजेपी में उत्साह नजर आ रहा है. सोमवार सुबह बीजेपी मुख्यालय पर बहुत चहल-पहल दिखाई दे रही है. यहां जलेबी और पूड़ी छन रही है.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों का आज दिन है. आज 293 सीटों पर हुए मतदान की काउंटिंग हो रही है. एक तरफ सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी की अगुवाई में जीत का चौका लगाने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी को कमल खिलने की पुरजोर उम्मीद है. इस बीच दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में तैयारी शुरु हो गई हैं. यहां से मिठाई बनाने की तस्वीरें सामने आईं.
चुनावी माहौल में व्यंजन और पूड़ी-पकवान भी अपना अहम किरदार निभाते हैं. बीते कुछ चुनावों से जलेबी ट्रेंड में बनी हुई है. जिस तरह के रुझान पांचों राज्यों में दिख रहे हैं, बीजेपी मुख्यालय में उसका असर दिख रहा है.
पश्चिम बंगाल में तो कुर्सी की जबरदस्त रेस दिखाई दे रही है. अब तक की मतगणना के बाद शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं. बीजेपी को 116 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है तो वहीं टीएमसी 109 सीट पर आगे है. यहां बीजेपी, टीएमसी से आगे चल रही है. सामने आया है कि नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी 3000 वोटों से आगे हैं. पहले राउंड की वोटिंग से ये आंकड़ा सामने आया है.
वहीं, असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा सीट पर आगे चल रहे हैं. असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल रहा है तो वहीं कांग्रेस 19 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है.
उधर, तमिलनाडु में भी अलग माहौल है. यहां CM स्टालिन की सीट पर गेम बदल गया है. शुरुआती रुझानों में DMK और TVK के बीच टक्कर दिख रही है. केरल में शुरुआती रुझानों में यूडीएफ ने 50 सीटों पर बढ़त बना ली है तो एलडीएफ18 सीटों पर आगे बनी हुई है, जबकि बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 सीटों पर बढ़त बना ली है.
aajtak.in