एयर फोर्स की मदद से सुरक्षित पहुंचाए जाएंगे NEET पेपर, NTA ने दी जानकारी

एनटीए (NTA) के डायरेक्टर जनरल ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन के लिए इस बार भारतीय वायुसेना की मदद ली जाएगी.

Advertisement
स्टेट प्रिंसिपल सेक्रेटरी (स्वास्थ्य) क्रिस्टीना ने कहा- 208 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 73,000 छात्रों के NEET परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है.(Photo: ITG) स्टेट प्रिंसिपल सेक्रेटरी (स्वास्थ्य) क्रिस्टीना ने कहा- 208 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 73,000 छात्रों के NEET परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है.(Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:00 AM IST

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने शनिवार को कहा कि 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के प्रश्नपत्रों के ट्रांसपोर्ट करने के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना (IAF) की मदद ली जाएगी. तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी के. रामकृष्ण राव द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में अभिषेक सिंह ने बताया कि परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है.

Advertisement

राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभिषेक सिंह ने बताया, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना को जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने को दिए जा रहे महत्व को दर्शाता है.

इस बीच चीफ सेक्रेटरी ने अधिकारियों को मेडिकल परीक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से सभी संबंधित विभागों के साथ कोऑर्डिनेशन बनाकर काम करने और परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने को कहा हैं.

यह भी पढ़ें: री-इवैल्यूएशन का काम फिर संभालेगी Coempt Eduteck, विवाद के बीच CBSE का बड़ा फैसला

तेलंगाना की स्टेट प्रिंसिपल सेक्रेटरी (स्वास्थ्य) क्रिस्टीना जेड चोंग्थू ने कहा कि राज्य के 24 शहरों में स्थित 208 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 73,000 छात्रों के NEET परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, परिवहन, सुरक्षा, बिजली आपूर्ति और साथ ही पेयजल व अन्य जरूरी सुविधाओं से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

राज्य के डीजी (कानून और व्यवस्था) महेश भगवत ने पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के बीच क्लोज कोऑर्डिनेशन की आवश्यकता पर जोर दिया .न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और निरंतर निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया है.

उन्होंने अधिकारियों को अफवाहों और गलत सूचनाओं से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए और परीक्षा को प्रभावित करने वाली किसी भी भ्रामक जानकारी के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »