हर 10 हफ्ते बाद मिलती है 2 हफ्ते की छुट्टी, न्यूजीलैंड में टीचर बनने के फायदें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं. लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रीति चाहार ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि न्यूजीलैंड में टीचर बनने के कई फायदे हैं. वीडियो में उन्होंने बताया कि वहां पर शिक्षकों को हर 10 हफ्ते की पढ़ाई के बाद लगभग 2 हफ्ते की छुट्टी मिलती है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर उत्सुकता जता रहे हैं. लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? 

Advertisement
क्या सच में न्यूजीलैंड में टीचरों को मिलती है इतनी छुट्टी. (Photo : insta/@Preeti Chahar) क्या सच में न्यूजीलैंड में टीचरों को मिलती है इतनी छुट्टी. (Photo : insta/@Preeti Chahar)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो तेजी से वायरल होते रहते हैं, जिनमें विदेशों में नौकरी और लाइफस्टाइल को लेकर दिलचस्प दावे किए जाते हैं. इसी बीच इंस्टाग्राम पर प्रीति चाहार की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है जो काफी चर्चा में है. इस वीडियो में दावा किया गया है कि न्यूजीलैंड में टीचर बनने के कई फायदे हैं और वहां शिक्षकों को हर 10 हफ्ते की पढ़ाई के बाद लगभग 2 हफ्ते की छुट्टी मिलती है. यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग यह जानने में रुचि दिखा रहे हैं कि क्या वास्तव में न्यूजीलैंड में शिक्षकों को इसी तरह की छुट्टियां मिलती हैं. 

Advertisement

क्या में क्या दावा? 

वीडियो की शुरुआत में प्रीति ने कहा कि अगर टीचर बनना है तो न्यूजीलैंड में बनो. इसके बाद उन्होंने दावा किया कि हर 10 हफ्ते के बाद 2 हफ्ते की छुट्टी मिलती है. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी छुट्टियां तो शुरू हो गई हैं. 

छात्रों को भी मिलता है छुट्टी 

उन्होंने आगे दावा किया कि न केवल टीचर को बल्कि छात्रों को भी 10 हफ्ते के बाद 2 हफ्ते की छुट्टी मिलती है ताकि वह आराम कर सकें. इसके अलावा दिसंबर की छुट्टियां कम से कम 6 हफ्तों की होती है. प्रीति ने आगे कहा कि एक साल में टीचरों को तीन महीने की छुट्टी मिलती है. 

वीक-ऑफ होता है अलग 

ये छुट्टियां हर हफ्ते मिलने वाले वीक-ऑफ से अलग होती हैं. इसके अलावा उन्होंने बताया कि जो पब्लिक हॉलिडे होते हैं, वो भी अलग होते हैं. 

Advertisement

लोग पूछने लगे योग्यता 

इस वीडियो के वायरल होते ही उनके कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई है. लोग सवाल कर रहे हैं कि वहां पर नौकरी कैसे लगता है? टीचर बनने के लिए वहां पर क्या योग्यता होनी चाहिए या इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है. कई लोग तो उनसे सवाल कर रहे हैं कि टीचर के नौकरी के लिए कैसे अप्लाई करते हैं. इतना ही नहीं कई यूजर्स ने तो अपनी छुट्टियों का ब्योरा दे दिया है कि उन्हें कितनी छुट्टियां मिलती है. 

(नोट- ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक बनाई गई गई है. aajtak.in इसकी पुष्टि नहीं करता है.)   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »