Advertisement

यूटिलिटी

Gold-Silver Rate Fall: ₹2.5 लाख के नीचे आया चांदी का दाम, सोना भी अचानक इतना सस्ता

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST
  • 1/7

सोना-चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) आई है. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड-सिल्वर रेट घट गए हैं. जहां एक ओर चांदी की कीमत गिरते हुए 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे आ गई है. तो वहीं सोने का वायदा भाव भी टूटा है. (File Photo: ITG)

  • 2/7

चांदी की कीमत आज इतनी टूटी
एमसीएक्स पर वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत पिछले बंद 2,50,105 रुपये के मुकाबले गिरकर 2,48,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. यानी बुधवार को ये कीमती धातु एक झटके में 2104 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती (Silver Cheaper) हो गई. शाम पांच बजे तक ये कुछ सुधार के साथ 2,48,460 रुपये पर आ गई थी. (Photo: Reuters)

  • 3/7

हाई से कितना घटा चांदी का दाम
बुधवार को आई गिरावट के आधार पर देखें, तो चांदी की कीमत काफी कम हो चुकी है. इस साल जनवरी महीने में MCX Silver Price पहली बार 4 लाख रुपये के पार निकलते हुए 4.20 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर गई थी. इस आंकड़े से अब चांदी करीब 1.71 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/7

13 दिन में 18000 रुपये सस्ती
जून महीने में अब तक चांदी की वायदा कीमत में तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन कुल मिलाकर चांदी सस्ती ही हुई है. बीते महीने के आखिरी कारोबारी दिन 29 मई को 1 Kg Silver PRice 2,66,998 रुपये था और 13 कारोबारी दिनों में देखें, तो चांदी का भाव 18,997 रुपये प्रति किलो गिर गया है. (Photo: File/ITG)

  • 5/7

सोना भी हो गया इतना सस्ता
चांदी के बाद अब बात करें, तो सोने के वायदा भाव के बारे में, तो 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना 1,52,301 रुपये का दिन का निचला स्तर छू गया. इससे पहले मंगलवार को ये 1,53,091 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर क्लोज हुआ था. यानी 10 Gram 24 Karat Gold Rate 790 रुपये घट गया. हालांकि, शाम पांच बजे तक इसका दाम मामूली रिकवरी के साथ 1,52,490 रुपये पर आ गया था. (Photo: Reuters)

  • 6/7

हाई से सोना इतना फिसला 
चांदी की तरह ही सोने का भाव भी बीते जनवरी महीने में ही पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकला था और यहां से अब Gold करीब 50 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है. वहीं 29 मई को MCX Gold Rate 1,60,911 रुपये था, जहां से ये कीमती पीली धातु (Yellow Metal) 8,610 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हो गई है. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 7/7

घरेलू मार्केट में Gold Rate 
बुधवार को घरेलू मार्केट में सोने की कीमत में हुए बदलाव (Gold Rate Change) पर नजर डालें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,50,150 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड 1,46,540 रुपये, 20 कैरेट सोना 1,33,630 रुपये, 18 कैरेट सोना 1,21,620 रुपये और 14 कैरेट सोना 96,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. बता दें कि सर्राफा दुकान पर ज्वेलरी खरीदने पर 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है. (Photo: Reuters)

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement