Advertisement

बिजनेस

फिजूलखर्ची पर करना है कंट्रोल, तो 2018 में अपनाएं ये 5 आदतें

विकास जोशी
  • 28 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST
  • 1/9

साल 2017 के सिर्फ चार दिन बचे हैं. इन चार दिनों के भीतर आप नये साल के लिए संकल्प (रेजोल्यूशन) तय करने में जुटे होंगे. इस दौरान आप फिजूलखर्ची से बचने के लिए नये साल में कुछ आदतों को अपनाने का संकल्प ले सकते हैं.

  • 2/9

ये आदतें आपको न सिर्फ फिजूलखर्ची करने से रोकेंगी, बल्क‍ि आपकी वित्तीय स्थ‍िति सुधारने और उसे मजबूत करने में भी फायदेमंद साबित होंगी. नये साल में आगे दी गई 5 आदतों को भी जरूर अपनाने का संकल्प लें.

  • 3/9

क्रेडिट कार्ड से दूर रहें :
जी हां. अगर आप फिजूलखर्ची से बचना चाहते  हैं, तो सबसे पहले आपके पास मौजूद क्रेडिट कार्ड से छुटकारा पा लें. अगर आप शॉपिंग करने के लिए उतावले रहते हैं, तो आपको खासकर इससे निजात पाना चाहिए.

Advertisement
  • 4/9

क्रेडिट कार्ड की वजह से फिजूलखर्ची सबसे ज्यादा होने की आशंका रहती है. इसलिए अगर आप नहीं चाहते कि आप बजट से बाहर खर्च हो, तो क्रेडिट कार्ड से या तो निजात पा लीजिए या इसे आपातकालीन स्थितियों में इस्तेमाल करने का संकल्प ले लें.

  • 5/9

मॉल में जाएं, तो हाथ में रखें लिस्ट :
आप मॉल या दुकान में सामान खरीदने के लिए जा रहे हैं, तो अपने हाथ में जो सामना खरीदना है, उसकी लिस्ट लेकर पहुंचें. हमेशा ये कोश‍िश करें कि आप वही सामान खरीदें जो आपकी लिस्ट में हो.

  • 6/9

दरअसल जब आप दुकान या मॉल में जाते हैं, तो वहां आपकी जेब से ज्यादा पैसे निकालने के लिए कई लुभावने ऑफर और ट्रिक्स अपनाई जाती हैं. ऐसे में अगर आपके हाथ जरूरी सामान की लिस्ट नहीं रही, तो आप वह सामान खरीदकर भी घर पहुंचेंगे, जिसकी जरूरत शायद आपको अभी नहीं थी.

Advertisement
  • 7/9

मंथली बजट सेट करें :
अपने खर्च को कंट्रोल करने का दूसरा सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप हर महीने अपना एक बजट सेट करें. इसके बाद  बजट से बाहर खर्च न करें. इससे आप ज्यादा पैसे बचा पाएंगे और फिजूलखर्ची पर आसानी से लगाम कस पाएंगे.

  • 8/9

बाहर खाना कम करें :
होटल व रेस्तरां में खाना खाने की आदत है तो इसमें बदलाव करें. इससे न सिर्फ आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बल्क‍ि  फिजूलखर्ची से भी बच पाएंगे. ये भी तय कर सकते हैं कि आप एक महीने में कितनी बार बाहर खाना पसंद करेंगे. इस तरह आप इसका खर्च भी अपने मंथली बजट में शामिल कर सकेंगे. ऐसा करने के बाद आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा.

  • 9/9

बचत करने की आदत पालें  :
शौक और आदतों को पूरा करने पर पैसे खर्च करने से पहले एक रकम बचत के लिए अलग निकाल लें. इसके लिए आप रिकरिंग डिपोजिट खोल सकते हैं. जहां हर महीने आपकी एक तय रकम कटेगी और ब्याज भी मिलेगा. म्युचुअल फंड और पीपीएफ जैसी स्कीमों में निवेश भी अच्छा विकल्प है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement