होर्मुज पर US की नाकाबंदी... बढ़ा खतरा, लेकिन ईरान चोरी-छिपे कर रहा बड़ा खेल!

अमेरिका ने होर्मुज पर फिर से नाकाबंदी का ऐलान कर दिया है, जिससे जहाजों पर फिर से ख‍तरा बढ़ चुका है. मंगलवार को वहां से गुजरने वाले जहाज पूरी तरह से ठप थे. हालांकि, इस बीच ईरान बड़ा खेल कर रहा है.

Advertisement
होर्मुज पर बड़ा खेल कर रहा ईरान. (Photo: File/Reuters) होर्मुज पर बड़ा खेल कर रहा ईरान. (Photo: File/Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

अमेरिका और ईरान के बीच जंग के कारण होर्मुज पर तनाव काफी ज्‍यादा बढ़ चुका है. जहाजों का यहां से गुजरना काफी मुश्किल हो रहा है और हमले के डर से टैंकर होर्मुज से गुजरने के लिए गुप्‍त रास्‍ता अपना रहे हैं.  अब अमेरिका ने होर्मुज के नाकाबंदी का भी ऐलान कर दिया है. जिसका मतलब है कि इस रास्‍ते से कोई भी जहाज आ और जा नहीं सकते हैं. 

Advertisement

इस बीच, ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट का दावा है कि अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर दोबारा नाकाबंदी लगाने की घोषणा से पहले ही ईरान पिछले कुछ दिनों से होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों की चोरी-छिपे आवाजाही कर रहा है.  अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित छह सुपरटैंकरों और ईरान से जुड़े अन्य जहाजों ने पिछले सप्ताह अपने ट्रांसपोंडर बंद रखते हुए जलडमरूमध्य से होते हुए ओमान की खाड़ी में यात्रा की. यह घटना 7 जुलाई को वाशिंगटन द्वारा तेहरान को तेल बेचने की अस्थायी अनुमति रद्द करने के बाद हुई.

ईरान ऐसे चोरी-छिपे निकाल रहा अपने जहाज
समाचार वेबसाइट ने जहाज ट्रैकिंग डेटा का हवाला देते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह होर्मुज में यातायात लगभग ठप हो गया था. पोर्ट से जानकारी मिली कि एक मालवाहक पोत शारजाह की ओर जा रहा था, जबकि दो LPG वाहक पोत फारस की खाड़ी से बाहर निकलने के लिए विपरीत दिशा से होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहे थे. 

Advertisement

उसने यह भी कहा कि संभवतः कुछ अन्य गैर-ईरानी पोत भी अपने ट्रांसपोंडर बंद करके जलडमरूमध्य को पार कर रहे होंगे. ईरान और अमेरिका दोनों द्वारा जहाजों पर किए जा रहे हमलों के बीच ये गुप्त समुद्री यात्राएं हो रही हैं. 

कच्‍चे तेल के दाम में भारी उछाल
इस बीच, मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 3% की तेजी देखने को मिली और यह चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. सुबह 6:30 GMT पर ब्रेंट क्रूड वायदा 1.90 डॉलर या 2.3% बढ़कर 85.20 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 1.91 डॉलर या 2.4% बढ़कर 80.05 डॉलर प्रति बैरल हो गया. दोनों कॉन्‍ट्रैक्‍ट में पहले 2 डॉलर प्रति बैरल से अधिक की वृद्धि हुई थी, लेकिन बाद में कुछ गिरावट दर्ज की गई.  पिछले सत्र में ब्रेंट में 9.6% की तेजी हुई थी, जो मई 2020 के बाद से इसकी सबसे बड़ी डेली ग्रोथ थी. 

समझौते के बाद ब‍िगड़ रही स्थिति
गौरतलब है कि दोनों देशों ने 17 जून को जंग समाप्‍त करने के लिए समझौते पर हस्‍ताक्षर किया था, लेकिन उसके बाद फिर से ये स्थिति बिगड़ चुकी है. तेल की कीमतें एक बार फिर उच्‍च स्‍तर की ओर बढ़ रही हैं. अमेरिकी सेना ने सोमवार को लगातार तीसरी रात ईरान पर हमले किए हैं. ट्रंप ने ईरानी जहाजों पर नाकाबंदी फिर से लागू कर दी और होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए 20% शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »