वॉर पर ट्रंप ने बढ़ाया सस्पेंस, फिर भी शेयर बाजार उछला, कारण अमेरिका ही!

अमेरिका और भारत पर ट्रेड डील अपडेट, ईरान वॉर पर सस्‍पेंस और कच्‍चे तेल के दाम में गिरावट के बीच शेयर बाजार में अच्‍छी तेजी देखी जा रही है.

Advertisement
शेयर बाजार में क्‍यों आई तेजी. (Photo: File/ITG) शेयर बाजार में क्‍यों आई तेजी. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

शेयर बाजार में शानदार तेजी दिखाई दे रही है. सेंसेक्‍स दोपहर करीब 12 बजे 542.34 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 75,725.70 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 160.60 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 23,815.30 पर पहुंच गया. BSE के टॉप 30 शेयरों में से 9 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 21 शेयर अच्‍छी तेजी पर दिखे. 

इसके अलावा, एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार गुरुवार को उच्च स्तर पर बंद हुए. वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे.

Advertisement

यह तेजी ऐसे में भी आई जब अमेरिका ने रिस्‍क और रिवॉर्ड दोनों का सिंग्‍लन दिया है. अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा है कि अगर ईरान उसकी बात नहीं मानता है तो उसपर हमला कर सकते हैं. इसके साथ ही यह भी खबर है कि दोनों देश शांति वार्ता की ओर बढ़ रहे हैं, जिस कारण तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. 

हालांकि, इन सभी चीजों के बाद भी शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील पर अपडेट माना जा रहा है. अमेरिकी राजदूत ने जल्‍द अमेरिका के साथ व्‍यापार समझौते का संकेत दिया है. आइए जानते हैं बाजार में आज तेजी के पांच कौन-कौन से बड़े फैक्‍टर हैं... 

शेयर बाजार में तेजी के 5 कारण

Advertisement
  1. अमेरिका द्वारा ईरान के साथ बातचीत की बात कहने के बाद, कच्‍चे तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली. कच्‍चा तेल का दाम गिरकर 104 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. 
  2. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, भू-राजनीतिक तनाव में कमी और RBI के करेंसी मार्केट में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत होकर 96.18 पर पहुंच गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.30 पर खुला और बाद में 96.18 पर पहुंच गया. 
  3. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बयानों के बाद निवेशकों का मनोबल बढ़ा, जिनसे संकेत मिला कि ईरान से संबंधित राजनयिक वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है. 
  4. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्‍यापार समझौता आने वाले सप्‍ताह या महीने के दौरान हो सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप और मोदी की मुलाकात से पहले दोनों देशों के बीच डील हो सकती है. 
  5. बैंक निफ्टी में 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई क्योंकि एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक कमजोर रुपये को बचाने के लिए ब्याज दरों में अप्रत्याशित वृद्धि पर विचार नहीं कर रहा है.

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement