Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी... सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी 136 अंक चढ़कर 24 हजार के करीब बंद हुआ. वहीं सेंसेक्‍स में भी 550 अंकों से ज्‍यादा की तेजी आई.

Advertisement
शेयर बाजार में शानदार तेजी. (Photo: AI Generated) शेयर बाजार में शानदार तेजी. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद कच्‍चे तेल के दाम में तेजी से गिरावट आई है, जिस कारण भारतीय शेयर बाजार में भी मजबूती देखी जा रही है. पिछले दो दिनों के दौरान भारत के स्‍टॉक मार्केट ने शानदार तेजी दिखाई है. मंगलवार को भी स्टॉक मार्केट में अच्‍छी तेजी रही. 

सेंसेक्‍स 544.15 अंक या 0.71% चढ़कर 76,808.48 पर क्‍लोज हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 135.25 अंक या 0.57% चढ़कर 23,989.15 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक में भी करीब 100 अंकों की तेजी रही. बीएसई के टॉप 30 में से 9 शेयरों में गिरावट रही और 21 शेयरों में तेजी रही. एचसीएलटेक, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी जैसे शेयर तेजी पर बंद हुए. इंडिगो, मारुति और टाटा स्‍टील जैसे शेयरों में गिरावट रही. 

Advertisement

निफ्टी ऑटो, मेटल, फार्मा, हेल्‍थकेयर, पीएसयू बैंक और सीमेंट शेयरों में दबाव दिखाई दिया, लेकिन रियल्टी, मीडिया और एफएमजीसी जैसे सेक्‍टर में तेजी रही. 

निवेशकों की मोटी कमाई 
शेयर बाजार में तेजी के कारण बीएसई मार्केट कैप में 1.30 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा की तेजी आई. बीएसई मार्केट कैप 470.94 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 472.24 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस कारण निवेशकों की वेल्‍थ में 1.30 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई. 

क्‍यों शेयर बाजार में आई तेजी? 
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट :
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत गिरकर 82.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. तेल की कीमतों में गिरावट भारत के लिए सकारात्मक है, क्योंकि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है. 

ग्‍लोबल मार्केट में पॉजिटिव संकेत: एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और शंघाई का एसएसई कंपोजिट ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग नीचे था. अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए. नैस्डैक कंपोजिट में 3.07 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 1.65 प्रतिशत और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.92 प्रतिशत की तेजी देखी गई.

Advertisement

FII की खरीदारी: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को खरीदारी शुरू की और 200.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. विदेशी निवेशक, जिन्होंने 2026 में अब तक रिकॉर्ड 2.58 लाख करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे हैं, लगातार 13 सत्रों तक बिकने के बाद सोमवार को शुद्ध खरीदार बन गए.

ग्‍लोबल तनाव कम होना: अमेरिका और ईरान रविवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक समझौते पर पहुंचे, जिससे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक के माध्यम से तेल और प्राकृतिक गैस के शिपमेंट को फिर से शुरू करने में सुविधा होने की उम्मीद है. 

रुपये में मजबूती : तेल की कीमतों में भारी गिरावट और मध्य पूर्व में तनाव कम होने के कारण रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे मजबूत होकर 94.53 पर पहुंच गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा 94.69 पर खुली और बाद में पिछले बंद भाव से 5 पैसे बढ़कर 94.53 पर पहुंच गई. 

रॉकेट बना ये शेयर 
सोनाटा सॉफ्टवेयर के शेयरों में करीब 20 फीसदी की तेजी रही और यह शेयर 312 रुपये पर बंद हुआ. एम्‍बेसी डेवलपमेंट लिमिटेड के शेयरों में करीब 8 फीसदी की तेजी रही, जिस कारण यह शेयर 66 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा, कोफोर्स के शेयर 4 फीसदी से ज्‍यादा चले. पीजी इलेक्‍ट्रोपॉस्‍ट करीब 8 फीसदी उछला. सुजलॉन के शेयरों में 4 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी रही. 

Advertisement

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »