Gold-Silver Price Today: सोने का गिरा भाव, चांदी की चमक भी हुई कम! देखें 18-20-22-24 कैरेट गोल्ड का रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में Gold और Silver की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 08 जून को घरेलू बाजार में 22 कैरेट सोने का रेट अब 1 लाख 38 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. जबकि 18 कैरेट रेट 1 लाख 13 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक है. आइए जानते हैं सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
There has been a sharp decline in gold and silver prices over the past week (File Photo- ITG) There has been a sharp decline in gold and silver prices over the past week (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को बाजार खुलने के साथ 999 शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे गिर गया है. वहीं, चांदी की कीमत भी अब गिरावट के साथ 2 लाख 41 हजार रुपये प्रति किलो तक आ गई है. 

ibjarates.com पर सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक है. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट अब 1 लाख 38 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है.

Advertisement

बता दें कि केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम रेट जारी किए जाते हैं. आइए देखते हैं बीते कारोबारी दिन, शुक्रवार 5 जून शाम की तुलना में आज, 8 जून को कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी.

08 जून 2026 को कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना और चांदी?

  शुद्धता शुक्रवार, 05 जून शाम का भाव सोमवार, 08 जून सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 154238 150768 3470 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 153620 150164 3456 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  141282 138103 3179 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 115679 113076 2603 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 90229 88199  2030 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      256908

241160

Advertisement
15748 रुपये सस्ती

बीते कारोबारी दिन यानी 05 जून को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 154190
  • शाम का रेट-  154238

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 141238
  • शाम का रेट-  141282

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. गोल्ड-सिल्वर की इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »