बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग गई है. यानी बिहार के नए मुख्यमंत्री Samrat Choudhary बनने वाले हैं. वो सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे और विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बन गई है. ऐसा पहली बार होगा कि बिहार की सत्ता बीजेपी के हाथ में होगी. भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता सम्राट चौधरी बिहार की तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं.
विधानसभा चुनाव के दौरान इलेक्शन कमीशन को सौंपे गए चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्तियों (Samrat Choudhary Net Worth) का खुलासा किया था. इसके मुताबिक, उनके पास 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, लेकिन खास बात ये है कि उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं यानी जीरो कर्ज है.
इतनी संपत्ति के मालिक सम्राट चौधरी
विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान इलेक्शन कमीशन को दिए गए हलफनामे के अनुसार, सम्राट चौधरी ने चल-अचल संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा पेश किया था और इसके मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 11.35 करोड़ रुपये है. उन्होंने अपनी संपत्ति (Samrat Choudhary Net worth) की जानकारी शेयर करते हुए बताया था कि चुनाव के समय उनके पास 13,5000 रुपये नकद थे, जबकि उनकी पत्नी के पास 35,000 रुपये की नकदी थी. उनके अलग-अलग बैंक खातों में 27 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जमा थी.
60 लाख की गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी के पास करीब 200 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत मौजूदा समय 30 लाख रुपये है, इसके अलावा उनकी पत्नी कुमारी ममता के पास भी इतनी ही कीमत का Gold गोल्ड और करीब 75 हजार रुपये की चांदी बताई गई है. यानी दोनों के पास करीब 60 लाख रुपये का गोल्ड (वर्तमान भाव के हिसाब से) है, हालांकि चुनावी हलफनामे में उस समय के रेट्स के आधार पर ये 40 लाख रुपये बताई गई है. मायनेता डॉट कॉम पर मौजूद Samrat Chaudhary के हलफनामे में उनके नाम पर एक Bolero Neo कार है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई. इसके अलावा उनके पास 4 लाख कीमत की एक एनपी बोर राइफल, जबकि 2 लाख रुपये कीमत की एक रिवॉल्वर है.
शेयरों में भी किया है मोटा निवेश
बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने शेयर बाजार में भी निवेश किया है. इसके बॉन्ड, म्यूचुअल फंड समेत इंश्योरेंस पॉलिसीज में भी उनका लाखों रुपये का इन्वेस्टमेंट है. सम्राट चौधरी के पोर्टफोलियो में Franklin India Equity Fund (4.18 लाख का निवेश), HDFC Midcap Opportunities Fund (5.23 लाख रुपये का निवेश), Nippon India Retirement Fund में करीब 22 लाख रुपये का निवेश दिखाया गया है. इसके अलावा उन्होंने PPF में 10.28 लाख रुपये निवेश किए हैं, जबकि उनके पास दो इंश्योरेंस पॉलिसी भी हैं. इनमें एक LIC की है, जिसमें 8 लाख रुपये, जबकि एक SBI Life की है, जिसमें 1.50 लाख रुपये लगाए हैं.
करोड़ों की अचल संपत्ति
सम्राट चौधरी की अचल संपत्ति (Immovable Assets) पर गौर करें, तो चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके नाम पर मुंगेर के तारापुर, मानिकपुर और खजपुरा में करीब 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की एग्रीकल्चर और नॉन एग्रीकल्चर लैंड हैं. जबकि पत्नी के नाम पर भी 50 लाख रुपये कीमत की एग्रीकल्चर लैंड है. इसके अलावा पत्नी के नाम पर पटना में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग भी है, जिसकी कीमत 58 लाख रुपये बताई गई. खास बात ये है कि सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी के नाम पर कोई रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी नहीं है.
आजतक बिजनेस डेस्क