स्कूल की छत पर बुलाकर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

सुपौल में युवती वंदना कुमारी की गला रेतकर हत्या का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा किया है. राजेश्वरी थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल की छत पर शव मिला था. जांच के बाद पुलिस ने प्रेमी नीतीश कुमार गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शादी के दबाव से नाराज होकर हत्या की साजिश रची थी.

Advertisement
शादी से बचने के लिए की हत्या.(Photo: Ramchandra Mehta/ITG) शादी से बचने के लिए की हत्या.(Photo: Ramchandra Mehta/ITG)

राम चन्द्र मेहता

  • सुपौल,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:08 PM IST

बिहार के सुपौल जिले में हुए चर्चित युवती हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है. जिस युवक पर युवती सबसे ज्यादा भरोसा करती थी, वही उसका कातिल निकला. पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं. पूरे मामले का खुलासा सुपौल एसपी सरथ आर एस ने शाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया.

Advertisement

राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरनै गांव स्थित सरकारी स्कूल की छत पर वंदना कुमारी नाम की युवती का गला रेतकर हत्या किया गया शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. युवती की बेरहमी से हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई. एसपी के निर्देश पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया.

यह भी पढ़ें: बिहार: सुपौल में तेज रफ्तार बस का खौफनाक हादसा, तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, बाल-बाल बची 30 यात्रियों की जान

पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, वैज्ञानिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

जांच टीम की त्वरित कार्रवाई

Advertisement

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटना के समय पहने गए खून से सने टी-शर्ट को बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद सामान मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में काम करेगा. पुलिस की तेज कार्रवाई के कारण पूरे मामले का खुलासा कम समय में संभव हो पाया.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

एसपी सरथ आर एस ने बताया कि आरोपी नीतीश कुमार और मृतका वंदना कुमारी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था. युवती आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन आरोपी शादी नहीं करना चाहता था.

इसी विवाद से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची. उसने युवती को मिलने के बहाने सरकारी स्कूल में बुलाया और धारदार चाकू से गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते महज 12 घंटे के अंदर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर लिया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

सुपौल पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. इस त्वरित कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »