बच्ची के शरीर पर इतने दांत गड़ाए कि चली गई कोमा में...4 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश

समस्तीपुर के जितवारपुर गांव में चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश ने पूरे इलाके को दहला दिया है. खेत में खून से लथपथ मिली बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति स्थिर है. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में पुलिस जांच जारी है और सख्त धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

Advertisement
मासूम से दरिंदगी की कोशिश (Photo: itg) मासूम से दरिंदगी की कोशिश (Photo: itg)

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

बिहार के समस्तीपुर से 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्ची के जिस्म पर कई गहरे निशान मिले हैं.  गंभीर हालत में बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को अंजाम देने वाले दरिंदे को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस, पीड़ित बच्ची के मां का फर्द बयान लेकर आगे के कार्रवाई में जुट गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी ने अस्पताल पहुंचकर पूरी जानकारी ली इसके साथ ही महिला पुलिस पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश दिए.

Advertisement

खेत में लहुलुहान मिली बच्ची

बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में एक महिला बच्चों की पढ़ाई के चलते मायके में रह रही थी.प्रतिदिन की तरह पढ़ाई करने के बाद शाम 4 बजे उसकी चार साल की बच्ची घर चली आती थी.उसी तरह गुरुवार को बच्ची पढ़ने के बाद घर आई लेकिन कुछ देर के बाद घर में दिखाई नहीं दी. इसके बाद पीड़ित बच्ची की मां ने खोजबीन शुरू कर दी. करीब 7 बजे शाम में लोग घर के पास खेत की ओर टॉर्च की लाइट में खोजबीन करने लगे तो एक व्यक्ति को भागते हुए देखा इसके बाद खेत में खून से लथपथ हालत में बच्ची वहां बेहोशी मिली.खेत में भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने धर दबोचा. घायल अवस्था में बच्ची को लेकर एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.डॉक्टर अरविंद कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी इसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस आरोपी शंकर सदा को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर थाने ले गई.वहीं सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने निजी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित बच्ची की मां से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली. इसके बाद महिला पुलिस पदाधिकारी को डीएसपी ने कई दिशा निर्देश दिए.

Advertisement

मासूम बच्ची के शरीर पर जख्म के गहरे निशान

हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए आरोपी शंकर सदा ने बच्ची के शरीर को दांत से कई जगहों पर काटकर लहू-लुहान कर दिया.जिससे चार साल की मासूम बच्ची कोमा में चली गई थी.लेकिन डॉक्टर अरविंद कुमार ने इलाज कर उसके हालत को स्थिर किया.डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के शरीर के कई हिस्सों पर दांत से काटने के निशाना है.बच्ची का होंठ कट गया है.गहरे जख्म की वजह से बच्ची कोमा में चली गई थी.लोग यहां लेकर आए तो हमने इलाज शुरू किया.बच्ची को स्टेबल करने में एक घंटा लगा.इसके बाद बच्ची बातचीत करने लगी.तब हम लोग पुलिस को खबर किए पुलिस आई है और बयान ले रही है.प्राइवेट पार्ट में कहीं इंजरी नहीं है, जो भी है एब्डोमेन के ऊपर है.   

पीड़ित बच्ची की मां सदमे में

पीड़ित बच्ची की मां यह बात जानकर सदमे है कि उसकी छोटी सी मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी किसी और ने नहीं बल्कि उसके पड़ोसी ने की है जो खुद दो बच्चों का बाप है.  बच्ची की माँ बताती है कि घर के दरवाजे पर लगभग 4:00 बजे के आसपास वह झूला झूल रही थी.इस बीच अचानक से गायब हो गई. इसके बाद हम खोजने लगे तो 7 बज गया.खोजने के बाद  वह हमको गेहूं के खेत में मिली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इसमें अनुसंधान की बिंदु पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बयान भी लिया गया है.सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement