कोचिंग फायरिंग विवाद: फैजल खान ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, आज हो सकती है सुनवाई

कोचिंग फायरिंग मामले में नाम आने के बाद फैजल खान ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. अदालत आज ये तय करेगी कि सुनवाई आज होगी या नहीं.

Advertisement
फैजल खान पर अपनी कोचिंग पर फायरिंग कराने का आरोप है. (Photo: Screengrab) फैजल खान पर अपनी कोचिंग पर फायरिंग कराने का आरोप है. (Photo: Screengrab)

शशि भूषण कुमार

  • बिहार,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

कोचिंग फायरिंग मामले में नाम सामने आने के बाद फैजल खान (खान सर) ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. उनके वकील ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है. अदालत दोपहर 12:30 बजे यह तय करेगी कि फैजल खान की इस याचिका पर आज ही सुनवाई की जाएगी या फिर इसे कल के लिए टाला जाएगा.

Advertisement

अगर कोर्ट आज सुनवाई के लिए तैयार होता है, तो दोपहर 1:30 बजे तक इस मामले पर अदालत में सुनवाई शुरू हो सकती है. वहीं, 'ज्ञान बिंदु एकेडमी' के निदेशक रोशन आनंद की जमानत याचिका पर भी कोर्ट में अहम सुनवाई हुई है. सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने इस पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. 

बता दें कि रोशन आनंद को कोचिंग विवाद के सिलसिले में ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वो न्यायिक हिरासत में हैं. अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल 2 जून की रात फैजल खान की कोचिंग पर फायरिंग की घटना सामने आई थी. सोशल मीडिया पर इस फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे खुलासा हुआ है कि फैजल खान के गार्ड्स ने ही फायरिंग की थी.

Advertisement

जांच में पता चला कि फैजल खान की कोचिंग 'खान ग्लोबल स्टडीज' और 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' के स्टाफ और समर्थकों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ था. इस विवाद के दौरान खान सर के कोचिंग संस्थान के गार्ड्स ने हवाई फायरिंग कर दी थी. ऐसे में पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया था.

यह भी पढ़ें: खुद की फायरिंग में फंसे खान सर: अब कोचिंग सेंटर सील करने की मिली चेतावनी!

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये फायरिंग फैजल खान के कहने पर ही की गई थी. जिसके बाद दोनों गार्ड्स समेत फैजल खान पर भी एफआईआर दर्ज की गई. अब इसी मामले में उन्होंनें अंतरिम जमानत की अपील की है, जिसपर आज अदालत सुनवाई कर सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »