CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, फोन ट्रैक कर गुजरात से दबोचा गया आरोपी

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद बिहार पुलिस ने फौरन एक्शन लिया. बांका का रहने वाला आरोपी मोबाइल लोकेशन ट्रैक होने के बाद पकड़ा गया. पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ला रही है ताकि धमकी की असली वजह का पता लगाया जा सके.

Advertisement
CM सम्राट चौधरी को फोन पर दी थी धमकी (-Photo: ITG) CM सम्राट चौधरी को फोन पर दी थी धमकी (-Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद बिहार पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. मुंगेर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल ट्रैकिंग शुरू की और आरोपी का पीछा करते हुए गुजरात के साणंद जा पहुंची. वहां से पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला है. अब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर वापस बिहार ला रही है.

Advertisement

सोचिए, किसी की इतनी हिम्मत कि सीधे सूबे के मुखिया को फोन घुमाया और जान से मारने की बात कह दी. जैसे ही यह खबर पुलिस के पास पहुंची, महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने एक पल की भी देरी नहीं की और उस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया, जिससे कॉल आई थी. टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता चला कि धमकी देने वाला शख्स बिहार में नहीं, बल्कि गुजरात में छिपा बैठा है. मुंगेर पुलिस की एक स्पेशल टीम तुरंत गुजरात के लिए रवाना हुई और साणंद इलाके से शेखर यादव को धर दबोचा.

पुलिस के मुताबिक, शेखर बिहार के बांका जिले का ही रहने वाला है और फिलहाल गुजरात में था. उसे लगा होगा कि इतनी दूर बैठकर वह पुलिस की नजरों से बच जाएगा, लेकिन पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए उसका खेल बिगाड़ दिया. जिस फोन से उसने सम्राट चौधरी को धमकी दी थी, पुलिस ने उसे भी अपने कब्जे में ले लिया है.

Advertisement

फिलहाल, मुंगेर पुलिस आरोपी को गुजरात की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बिहार आ रही है. असली खुलासा तो बिहार पहुंचने के बाद पूछताछ में ही होगा. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि उसने मुख्यमंत्री को धमकी क्यों दी? क्या इसके पीछे कोई निजी खुन्नस थी या वह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है? मुख्यमंत्री की सुरक्षा का मामला होने की वजह से पुलिस इस मामले की तह तक जाने में जुटी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »